फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Former Sarpanch shot dead, two accused shot three times, know the reason behind the incident

Chhatarpur: पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, दो आरोपियों ने तीन गोली मारी, जानें वारदात के पीछे की वजह

Thu, 24 Oct 2024 03:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

छतरपुर में मामूली विवाद में पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई। दो आरोपियों ने तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Former Sarpanch shot dead, two accused shot three times, know the reason behind the incident
छतरपुर में पूर्व सरपंच की हत्या का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने पूर्व सरपंच ब्रजगोपाल राजपूत को तीन गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


घटना जिले के जुझारनागर थाना अक्षेत्र की है, जहां देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। छतरपुर जिले के जुझारनगर थाना के बनियानी गांव में 45 वर्षीय पूर्व सरपंच बृजगोपाल राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह के बारे में पता चला है कि तालाब में मछली डालने को लेकर पूर्व से आपसी रंजिश चल रही थी जिसके फलस्वरूप इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई का आरोप है कि दो लोगों ने अलग-अलग कट्टे से फायर कर 3 गोली मारी और हत्या कर दी। आरोप हैं कि उक्त आरोपी मृतक से जलन भावना रखते थे जिसके चलते सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर तन से जुदा करने वाले तीन गिरफ्तार
छतरपुर जिले में बीते 20 अक्तूबर को थाना अलीपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ागांव में सिर कटी लाश मिली थी। मामले में पुलिस ने दिब्बू उर्फ देवेन्द्र रैकवार पिता छोटेलाल रैकवार (35), पप्पू कोरी पिता जग्गू कोरी (45), लक्ष्मी प्रसाद उर्फ खचोड़ी कुशवाहा पिता हरदयाल कुशवाहा (32) तीनों निवासी बड़ागांव को गिरफ्तार किया गया। तीनों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed