फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Car crushed bike riders, two died on the spot

छतरपुर: कार ने बाइक सवारों को कुचला, जीजा-साले की मौत, 5 जून को जानी थी छोटे साले की बरात

Sat, 14 May 2022 12:43 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 14 May 2022 12:43 AM IST
सार

शादी की खरीददारी करने कैलाश अहिरवार अपने जीजा पप्पू अहिरवार के साथ बसरी से छतरपुर जा रहे थे तभी रास्ते में छतरपुर-खजुराहो फोरलेन पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार-जीजा साले को कुचल दिया, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhatarpur: Car crushed bike riders, two died on the spot
छतरपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई है। ये परिवार में शादी की तैयारियों में जुटे थे। छतरपुर-खजुराहो फोरलेन पर कार ने इन्हें टक्कर मार दी। शादी के घर में अब मातम पसरा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बसरी गांव में दुलीचंद्र अहिरवार की शादी थी, जिसकी बरात 5 जून 2022 को बमनोरा (खजुराहो) जाना थी और उसी की शादी की तैयारियों में परिवार और रिश्तेदार जुटे हुए थे। शादी की खरीददारी करने 28 वर्षीय कैलाश अहिरवार अपने जीजा विक्रमपुर निवासी 26 वर्षीय पप्पू अहिरवार के साथ बसरी से छतरपुर जा रहे थे तभी रास्ते में छतरपुर-खजुराहो फोरलेन पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार-जीजा साले को कुचल दिया, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में जीजा-साले की मौत के बाद दोनों परिवार और गांवों में मातम पसरा हुआ है तो वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतकों के 3-3 बच्चे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना छतरपुर-खजुराहो फोरलेन सड़क पर कादरी और बसरी के बीच की है। यहां कदारी तिगड्डे पर यह हादसा हुआ है। इसमें बाइक सवार MP-16 MV 5783 लोगों को इनोवा कार GJ-27 EA 7373 ने कुचल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed