{"_id":"66c864575a1fc8ec8e0bd7d5","slug":"chhatarpur-bulldozer-action-mla-arif-masood-questions-wrote-letter-cm-mohan-demanding-action-against-officers-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur Bulldozer Action: MLA आरिफ मसूद ने उठाए सवाल, CM मोहन को चिट्ठी लिख की अफसरों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur Bulldozer Action: MLA आरिफ मसूद ने उठाए सवाल, CM मोहन को चिट्ठी लिख की अफसरों पर कार्रवाई की मांग
Fri, 23 Aug 2024 03:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:58 PM IST
सार
मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने भी छतरपुर में प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बिना नोटिस दिए घर और गाड़ियां तोड़ने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विधायक आरिफ मसूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में बुलडोजर एक्शन से नाराज कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार को घेरने के बाद अब अपनी ही पार्टी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष से इस चुप्पी की वजह पूछी है। मसूद ने यह कहने में भी संकोच नहीं किया कि कांग्रेस की इन नीतियों की वजह से ही यह हालत है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद छतरपुर में हुई कार्रवाई पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। मसूद ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि छतरपुर मामले में क्यों सामने नहीं आ रहे जीतू पटवारी और उमंग सिंघार? उन्होंने कहा कि जब समाज के व्यक्ति पर कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेस चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी नीति के कारण प्रदेश में कांग्रेस की ये हालत हैं।
विज्ञापन
पहले लिखा था सीएम को पत्र
छतरपुर में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। मसूद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बिना नोटिस कार्रवाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
पीसी ने भी उठाए सवाल
इस मामले में पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कानून के खिलाफ जाने वाले लोगों को सजा मिलना चाहिए। लेकिन किसी का घर तोड़ा जाना संवैधानिक रूप से गलत है।
मुस्लिम विकास परिषद ने की शांति की अपील
मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद माहिर ने महंत रामगिरी महाराज द्वारा की गई अभद्रता और बदजुबानी का सख्त लहजे में विरोध किया है। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था बहाल है, रामगिरी के इस कृत्य के लिए उन्हें कठोर दंड की मांग की जाना चाहिए। लेकिन मुस्लिम समुदाय इसके लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखे। किसी तरह के जुलूस, प्रदर्शन या हिंसा इस मामले का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें कानून पर भरोसा रखना चाहिए, वह उचित कार्रवाई करेगा।
...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट
