फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: A wall collapsed on a woman in Chhatarpur, breaking her arms and legs

Chhatarpur: छतरपुर में महिला पर गिरी दीवार, हाथ-पैर और पसली टूटी

Sun, 05 Mar 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 11:00 PM IST
सार

छतरपुर में एक महिला के ऊपर 10 फीट की दीवार गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: A wall collapsed on a woman in Chhatarpur, breaking her arms and legs
छतरपुर में दीवार गिरने से महिला घायल हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर में एक महिला के ऊपर 10 फीट की दीवार गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर में आधा दर्जन से अधिक गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना देर शाम छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धामची के रामनपुरा गांव में हुई। 28 वर्षीय पार्वती कुशवाहा पति राकेश कुशवाहा होली के त्योहार के पहले अपने घर पर मिट्टी की दीवार की छपाई/पुताई कर रही थी।  इसी दौरान 10 फीट ऊंची और दो फीट चौड़ी दीवार उस पर भरभराकर गिर गई, जिसमें वह पूरी तरह दब गई सिर्फ उसका सिर बाहर रहा। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग दौड़े और मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन


घायल पार्वती कुशवाहा के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। उसके पैर, हाथ और सीने की हड्डियां तथा पसली टूट गईं हैं। परिजन उसे निकालकर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed