{"_id":"64bd31f6ad24432097000223","slug":"chhatarpur-a-snake-hidden-in-a-pile-of-wood-bitten-the-young-man-the-relatives-engaged-in-exorcism-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: लकड़ी के ढेर में छिपे सांप ने युवक को डसा, झाड़फूंक में लगे रहे परिजन, इलाज में देरी से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: लकड़ी के ढेर में छिपे सांप ने युवक को डसा, झाड़फूंक में लगे रहे परिजन, इलाज में देरी से हुई मौत
Sun, 23 Jul 2023 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:28 PM IST
सार
सांप के डस लेने के बाद झाड़फूंक ने युवक की जान ले ली। परिजन जब तक उसे अस्पताल लाते, तब तक पूरे शरीर में जहर फैल चुका था। मामला छतरपुर जिले का है।
विज्ञापन
युवक को घंटों बाद अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के ग्राम बहारगंज में रविवार सुबह एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजन युवक को डॉक्टर के पास न ले जाकर झाड़फूंक के लिए अन्यत्र ले गए। घंटों चली झाड़फूंक के बाद भी उसे आराम नहीं मिला तो जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक काफी देर हो गई और युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बहारगंज निवासी खद्दू पाल ने बताया कि रिश्ते में उसका चाचा लगने वाला 27 वर्षीय बंदी पुत्र स्व. हीरा पाल घर के पास रखे लकड़ी के ढेर में से खाना बनाने के लिए लकड़ियां निकाल रहा था। इसी दौरान लकड़ियों के नीचे बैठे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे पहले झाड़फूंक कराने ले गए जिससे वहां आराम नहीं मिला तो वे उसे जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन तब तक कई घंटे बीत चुके थे और जहर पूरे शरीर में फैल गया और उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। यहां जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर बोले समय पर लाते तो बच सकती थी जान
मामले में जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर जयदीप रैकवार का कहना है कि सांप के डसने के बाद परिजन उसे झाड़फूंक के लिए अन्यत्र कहीं ले गए थे। वहां उन्होंने समय काफी बर्बाद कर दिया जब हालात ज्यादा बिगड़ने लगी तब वह लेकर जिला अस्पताल लेकर आए। इस बीच चार-पांच घंटे गुजर चुके थे और सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। जिससे उसकी अस्पताल लाने के पहले ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टर की मानें तो अगर समय रहते परिजन घायल को जिला अस्पताल लाए होते तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।