फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Car rammed into trolley while overtaking tractor, driver died on the spot, three injured

Accident: टैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान ट्रॉली में घुसी कार, ड्राइवर की मौके पर मौत, दो महिलाओं समेत तीन घायल

Tue, 25 Apr 2023 11:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 11:31 AM IST
सार

झांसी-खजुराहो फोरलेन पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई। कार चालक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था,इसी दौरान वह कार सहित ट्रॉली में समा गया।

विज्ञापन
Car rammed into trolley while overtaking tractor, driver died on the spot, three injured
कार काटकर निकालना पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के नौगांव में झांसी-खजुराहो फोरलेन पर सोमवार की शाम बिलहरी ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। झांसी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए पीछे घुस गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत एक पुरूष गंभीर घायल है। मृतक ड्राइवर की पहचान राजेश यादव निवासी टौरिया मोहल्ला झांसी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले के मड़ला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललार के रहने वाले नवल आदिवासी अपनी पत्नि रहीस रानी का इलाज झांसी के राधे-राधे अस्पताल में करा रहे थे। सोमवार को ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी, वे अपनी एक रिश्तेदार महिला एवं पत्नी को अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद झांसी से ही किराए की कार के माध्यम से वापस पन्ना ले जा रहे थे। बिलहरी ओवरब्रिज के समीप ड्राइवर ने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की और उसमें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर ट्रैक्टर से लगी ट्रॉली के भीतर कार सहित घुस गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में नवल सिंह और रहीस रानी भी घायल हुए, जिनमें रहीस रानी की हालत गंभीर होने पर एनएचएआई की एंबुलेंस से उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की जानकारी लगने के बाद नौगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। ड्राइवर के शव को गाड़ी से बाहर निकालने के लिए मौके पर क्रेन भी मंगानी पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed