फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   BSP leader shot dead in Chhatarpur who contested 2023 MP Assembly polls

BSP Leader Murder: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बसपा नेता की हत्या, शादी समारोह के पास सिर में मारी गई गोली

Tue, 05 Mar 2024 02:09 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 05 Mar 2024 02:09 AM IST
सार

ईशानगर कस्बे के रहने वाले महेंद्र गुप्ता ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें 10,400 वोट मिले थे और तीसरे स्थान पर रहे। बताया गया है कि गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर आए थे।

विज्ञापन
BSP leader shot dead in Chhatarpur who contested 2023 MP Assembly polls
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले के एसपी अमित सांघी ने बताया कि बसपा नेता महेंद्र गुप्ता को सागर रोड पर एक मैरिज गार्डन के पास सिर में गोली मारी गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस हत्या की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


ईशानगर कस्बे के रहने वाले महेंद्र गुप्ता ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें 10,400 वोट मिले थे और तीसरे स्थान पर रहे। बताया गया है कि गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर आए थे।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड के जवाबी कार्रवाई करने से पहले हमलावर फरार
बसपा नेता के निजी सुरक्षा गार्ड अब्दुल मंसूरी ने कहा कि एक व्यक्ति बाइक से आया और उन्हें गोली मार दी। मंसूरी ने कहा कि वह जवाबी कार्रवाई करने के लिए अपनी राइफल लोड ही कर रहे थे, तब तक हमलावर भाग गया। उन्होंने हमलावर को देखा है और उसे पहचान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed