{"_id":"64631b589ad88426eb079491","slug":"bageshwar-dham-dhirendra-shastri-exposed-wrote-on-social-media-that-leaders-mobilize-crowds-by-giving-money-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: बिहार में धीरेंद्र शास्त्री ने खोली पोल, सोशल मीडिया पर लिखा- पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: बिहार में धीरेंद्र शास्त्री ने खोली पोल, सोशल मीडिया पर लिखा- पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं नेता
Tue, 16 May 2023 11:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 16 May 2023 11:27 AM IST
सार
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में बनी हुई है। इस पोस्ट के जरिए कथावाचक ने देश के नेताओं पर पैसों के दम पर भीड़ जुटाने की बात कही है।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर धाम के बाबा यानि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बिहार की राजधानी पटना में रामकथा सुना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट से देश के नेताओं की पोल खोली। बागेश्वर धाम के ऑफिशियल अकांउट पर उन्होंने लिखा कि नेता अभिनेता पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं।
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने देश के पीएम से लेकर तमाम नेताओं के आयोजनों में होने वाली भीड़ की पोल खोली। बाबा ने बताया कि कैसे देश के PM/CM और नेता पैसे खर्च कर गाड़ियों से लोगों को बुलाकर भीड़ जुटाते हैं। बिहार में कथा में आई भीड़ को लेकर यह पोस्ट डाली गई है। जिसे बाबा ने अपने ऑफिसियल पेज से पोस्ट जारी कर सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन
बागेश्वर बाबा ने देश के PM और CM से लेकर सभी राजनेताओं को लेकर तमाम पार्टियों के आयोजनों की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने लिखा कि जितनी भीड़ नेता अभिनेता के पैसे देकर बस बुक करने में नहीं आता उसकी दोगुनी तो यहां बाबा को देखने के लिए पागल हुई है।
वहीं, बाबा के इस पोस्ट पर लोगों का आरोप है कि बिहार में भीड़ देख कर बाबा के सिर पर भीड़ का नशा/घमंड चढ़ गया है और शायद बाबा ये भूल गए कि समय बड़ा बलवान है। इस भीड़ के पीछे बीजेपी का ही हाथ है, जिसकी बाबा आज पोल खोल रहे हैं और यह भीड़ समय आने पर पलभर में वापस/खत्म हो सकती है। बता दें, 14 मई को बाबा के दरबार में करीब 7 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने अपना दरबार अगले दिन के लिए रद्द कर दिया था।