फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Baba Bageshwar BirthDay: Devotees gathered to wish Dhirendra Shastri on his birthday

Baba Bageshwar BirthDay: जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ की रज से महाराज ने किया तिलक, बधाई देने उमड़ा जनसैलाब

Fri, 04 Jul 2025 03:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Jul 2025 03:20 PM IST
सार

बागेश्वर महाराज के 29वें जन्मदिन के अवसर पर धाम पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, परिक्रमा और अखंड रामधुन जैसे धार्मिक अनुष्ठान हुए। शुद्ध घी से बना भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। इस बार बागेश्वर महाराज ने सभी मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर साधारण रूप में उत्सव मनाने की अपील की थी। 

विज्ञापन
Baba Bageshwar BirthDay: Devotees gathered to wish Dhirendra Shastri on his birthday
बागेश्वर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 29वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को बागेश्वर धाम में देश-विदेश से आए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः काल से ही भक्तजन बागेश्वर बालाजी भगवान के दर्शन कर रहे हैं और बागेश्वर महाराज की लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। धाम पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। धाम पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, परिक्रमा और अखंड रामधुन जैसे धार्मिक अनुष्ठान हुए। कई श्रद्धालु भक्तजनों हनुमान चालीसा का पाठ कर, परिक्रमा, अखंड रामधुन, सुंदरकांड का पाठ करते रहे। जन्मदिन के अवसर पर धाम पर श्रद्धालुओं को शुद्ध घी से बना हुआ भंडारा प्रसाद ग्रहण कराया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भस्म आरती में त्रिनेत्र और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, धारण किया नवीन मुकुट
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस बार बागेश्वर महाराज ने सभी मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर साधारण रूप में उत्सव मनाने की अपील की थी। सभी संस्कृति कार्यक्रम तीन जुलाई को महाराज ने रद्द कर दिए थे और सामान्य हनुमान चालीसा पाठ, प्रसाद ग्रहण कर उत्सव मनाने की अपील की थी। महाराज जी को शुभकामनाओं का क्रम रात 12 बजे से ही सोशल मीडिया पर शुरू हो गया था। काशी विश्वनाथ से आये हुए प्रकांड ब्राह्मणों ने विश्वनाथ भगवान का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं और विश्वनाथ भगवान का प्रसाद दिया। मथुरा वृंदावन धाम से बागेश्वर महाराज के जन्मोत्सव पर 51 कथा व्यासों ने सुंदरकांड का पाठ किया।



मृतक के परिवार को बागेश्वर महाराज देंगे एक दिन की चढ़ोतरी दक्षिणा
3 जुलाई को बागेश्वर धाम के टेंट गिरने से हुई दुर्घटना में अयोध्या के निवासी श्यामा लाल कौशल के मृत हो गए थे तो उनके परिवार को बागेश्वर महाराज को मिली 3 जुलाई की पूरी दक्षिणा दी जाएगी। इसकी घोषणा बागेश्वर महाराज ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर मंच से की। बागेश्वर महाराज ने कहा कि आज के जन्मदिन पर बहुत ज्यादा उल्लास तो नहीं, कल जो प्राकृतिक घटना हुई, हमने ऐसा विचार किया कि कल जो चढ़ोत्तरी मिली, उस पूरी चढ़ोत्तरी को मृतक परिवार को सौंपा जाए ताकि उनका जीवन चल सके और तो हम कुछ दे नहीं सकते, इतनी सामर्थ्य नहीं है, क्योंकि लौटा नहीं सकते। आप सभी भगवान से प्रार्थना करें कि सबको सुरक्षित और स्वस्थ रखे। आप सब प्रसन्न रहें।



सिर पर ईंटें रखकर बागेश्वर महाराज को शुभकामनाएं देने आए श्रद्धालु
करोड़ों लोगों की आस्था के केन्द्र बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव के अवसर पर लाखों लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। इनमें कुछ खास लोग ऐसे भी थे जो महाराज की देने के लिए सिर पर ईंट रख लाए थे। दरअसल महाराज जी ने आह्वान किया था कि हमें उपहार के बदले एक-एक ईंट कैंसर अस्पताल के लिए प्रदान करें। महाराज जी आह्वान पर हजारों लोग सिर पर ईंट रखकर दर्शन करने आए और महाराजश्री को ईंट भेंट की। सुबह से लेकर देर रात तक महाराजश्री को शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। दिन भर बारिश के होने के बावजूद लोगों का उत्साह नहीं रुका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed