फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   A speeding truck crushed a school going student

Chhatarpur: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को कुचला, हुई मौत; ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा

Sat, 28 Dec 2024 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Dec 2024 04:12 PM IST
सार

Chhatarpur: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, वहीं इस हादसे में उसके पिता को चोटें आई है। 
 

विज्ञापन
A speeding truck crushed a school going student
रोती बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में भीषण सड़क हादसे में एक नाबालिग आदिवासी बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक से स्कूल जा रही बच्ची और उसके पिता को कुचल दिया।

विज्ञापन


घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के (सागर-कानपुर NH रोड) महोबा रोड महतों पेट्रोल पंप के पास की है। जहां 14 साल की नाबालिग शिवानी रावत आदिवासी जोकि कक्षा 6वीं में पढ़ती है और अपने पिता संतु आदिवासी रावत के साथ बाइक पर बैठकर (शारदा विधा मंदिर) स्कूल पढ़ने जा रही थी।
विज्ञापन


साथ ही मृतका पीछे आटे की बोरी लिए बैठी थी। इसी दौरान छतरपुर शहर से महोबा की ओर जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचल दिया और किनारे बनी दुकान में घुस गया। इस हादसे में बेटी शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई तो पिता भी मामूली घायल हो गए। घटना और मामले की जानकारी लगने पर टीआई अरविन्द्र कूजुर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed