{"_id":"67701225cb7bb1c104043926","slug":"300-people-lost-their-lives-in-700-road-accidents-in-a-year-in-chhatarpur-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: यहां साल भर में 700 सड़क हादसों में गई 300 लोगों की जानें, 2023 के मुकाबले 30 फीसदी कम हुई सड़क दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: यहां साल भर में 700 सड़क हादसों में गई 300 लोगों की जानें, 2023 के मुकाबले 30 फीसदी कम हुई सड़क दुर्घटनाएं
Sat, 28 Dec 2024 08:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 28 Dec 2024 08:28 PM IST
सार
MP News: छतरपुर जिले में 2024 में करीब 750 सड़क हादसों में 300 लोगों की मौत के मामले सामने आये हैं। ताजा आंकड़े और अनुमान के मुताबिक यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
700 सड़क हादसों में गई 300 लोगों की जानें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्ष 2024 में जनवरी माह से 27 दिसंबर तक जिले में करीब साढ़े 7 सैकड़ा सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें करीब 3 सैकड़ा लोगों ने जान गंवाई है। यह आंकड़ा वर्ष 2023 के मुकाबले 30 फीसदी कम है, 2023 में जिले के भीतर 900 से अधिक दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें करीब 4 सैकड़ा लोगों ने जान गंवाई थी। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ें में कमी आने का कारण इस वर्ष जिले में चलाए गए यातायात जागरुकता अभियान और यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु किए गए प्रयास हैं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के यातायात थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024 में अभी तक जिले में कुल 741 सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं, जिनमें 296 लोगों की मौत हुई, जबकि 2023 में कुल 914 दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें 396 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 30 फीसदी की कमी के पीछे का कारण यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत तथा उनकी टीम द्वारा किए गए प्रयास हैं, जिन्होंने पूरे वर्ष यातायात जागरुकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया। उन्होंने एक ओर शैक्षणिक संस्थाओं में जा-जाकर युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया, तो वहीं दूसरी ओर सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की।
विज्ञापन
इसके अलावा ई-रिक्शा और ऑटो वाहनों में नंबरिंग, ओवलोड वाहनों के चालान तथा समझाइश, दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की प्रेरणा, हेलमेट बैंक के संचालन जैसी गतिविधियों का वर्ष भर क्रियान्वयन किया, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इस वर्ष श्री साकेत ने जिला मुख्यालय पर परिशोध कार्य भी किया, जिसके तहत 8 ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किये गए थे। इनमें से 3 ब्लॅक स्पॉट पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रयास सफल हो चुके हैं, शेष 5 स्थानों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रयास अभी जारी हैं।
विज्ञापन
करीब 8 हजार वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई, मिला 67 लाख का राजस्व
दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वर्ष 2024 में जमकर चालानी कार्रवाई भी की गई। इस वर्ष जिले में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने कुल 7 हजार 885 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है, जिससे विभाग को 67 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उक्त वाहन चालकों पर कार्रवाई के दौरान उन्हें समझाइश देकर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया गया।
