{"_id":"63b6b6c16441b11398526403","slug":"when-stopped-from-toilet-outside-the-house-in-bhind-the-youth-opened-fire-one-girl-died-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: घर के बाहर टॉयलेट करने से रोका तो युवक ने चलाई गोलियां, एक बच्चे की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: घर के बाहर टॉयलेट करने से रोका तो युवक ने चलाई गोलियां, एक बच्चे की मौत, दो घायल
Thu, 05 Jan 2023 05:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 05:11 PM IST
सार
भिंड जिले के कोटगांव में घर के बाहर पेशाब करने से मना करने पर दो शराबी युवकों ने फायरिंग कर दी, गोलीबारी की घटना में तीन लोगों को गोली लगी, जिनमें से इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिड़ जिले में टॉयलेट करने के मामूली विवाद को लेकर शराबियों ने नशे की हालत में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के दौरान तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें शामिल एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने इसके लिए थाना प्रभारी कमल कांत दुबे को ज़िम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हटाने की मांग के साथ अस्पताल के सामने चक्काजाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार नयागांव थाना अंतर्गत आने वाले कोट गांव के रहने वाले पिंटू शर्मा और अमित शर्मा, विकास के घर के सामने टॉयलेट करते थे। बार-बार मना करने के बाद भी जब वे नहीं माने तो दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गयी। इस विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं की, जिसके बाद देर शाम 7:00 बजे शराब के नशे में धुत पिंटू और अमित ने बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली लगने से गोलू बैस, विकास राजावत और एक 12 वर्षीय नाबालिग विष्णु वैश घायल हो गए।
चौबीस घंटे में आरोपी गिरफ्तार, बच्चे ने तोड़ा दम
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार करने के बाद दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफ़र कर हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर कर लिया और बुधवार को 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गुस्साए परिजन ने किया चक्काजाम
इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल के गेट के बाहर थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग करते हुए चक्का जाम कर दिया। दो घंटे तक चले चक्का जाम के बाद पुलिस के आला अधिकारियों की समझाइश और एएसआई देवेंद्र जादौन को तत्काल हटाने और थाना प्रभारी कमल कांत दुबे को जल्द हटाने के अश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला गया।
पुलिस पर लगाया उदासीनता का आरोप
परिजनों का आरोप था कि अगर सुबह हुए झगड़े के बाद पुलिस तत्परता से कार्रवाई करती तो शायद इस तरह गोलीबारी की नौबत ना आती, कहीं ना कहीं पुलिस की उदासीनता के चलते इतनी बड़ी घटना को आरोपी अंजाम दे गए और पीड़ित परिवार को अपने बच्चे की जान से हाथ धोना पड़ा। साथ ही घायल दो और लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।
हत्या का मामला हुआ दर्ज
वहीं, पूरे मामले को लेकर नयागाँव थाना पुलिस ने बच्चे की मौत के बाद पहले से दर्ज केस में हत्या को लेकर आईपीसी की धारा 302 भी बढ़ा दी है। अब पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।