फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Teacher became a monster in Bhind, class-6 student was mercilessly beaten up by his teacher

MP News: भिंड में शिक्षक ही बन गया हैवान, कक्षा-6 के छात्र की उसके शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई

Sat, 04 Mar 2023 07:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Mar 2023 07:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भिंड में कथित तौर पर बिना गलती के कक्षा-6 के छात्र को पीटने का आरोप शिक्षक पर लगा है। 
 

विज्ञापन
Teacher became a monster in Bhind, class-6 student was mercilessly beaten up by his teacher
भिंड में एक बच्चे की उसके शिक्षक ने जमकर पिटाई कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। छठी कक्षा के छात्र को उसके शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया। वह भी बिना गलती के। पीड़ित छात्र के परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


भिंड के पावई थाना में एक निजी स्कूल के छात्र के साथ पहुंचकर परिजन ने बच्चे से मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी स्कूल में ही पदस्थ एक शिक्षक को बनाया है। बताया गया कि घटना जिले के पावई थाना क्षेत्र की है। वहां सोनपुरा गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ मारपीट हुई है।
विज्ञापन


शरारती बच्चों की शिकायत करना पड़ा महंगा
पावई पुलिस थाना को पीड़ित से शिकायत मिली है। उसने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग इलाक़े के पिथनपुरा चौराहे पर बने निजी स्कूल में पढ़ता है। वह शनिवार को भी स्कूल गया था। विद्यालय में छठे पीरियड के दौरान सहपाठी दो बच्चे स्कूल को एक शिक्षिका और छात्रा को लेकर गलत बातें कर रहे थे। उनकी शिकायत करने की मंशा से पीड़ित छात्र ने सभी बातें एक पर्ची में लिख ली। इस पर्ची को दिखाते हुए उसने दोनों शरारती छात्रों से उनकी शिकायत शिक्षिका से करने की बात कही तो उन छात्रों ने स्कूल के शिक्षक राजवीर को पीड़ित छात्र की जेब से वह पर्ची निकालकर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के शरीर पर बेरहमी के निशान
छात्र के मुताबिक उन्होंने बिना उसकी सुने डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी। इससे उसके पूरे शरीर पर मारपीट के गहरे निशान और चोटें आई हैं। जब वह घर पहुंचा तो उसने पूरी आपबीती परिजनों को बताई। पीड़ित की मां रेखा नरवरिया उसे पावई थाने ले गई और मामले में आरोपी शिक्षक राजवीर के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई।


मामला दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी बाकी
पावई थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। अभी पुलिस पूरे मामले में अपने स्तर पर जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे सवाल पर उन्होंने बताया कि अब तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed