फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   School children stuk in a raging river in Bhind

MP News: भिंड के गांव में स्कूल गए बच्चे उफनती नदी में फंसे, लोगों ने रस्सी डालकर उन्हें निकाला, देखें वीडियो

Mon, 10 Oct 2022 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 04:58 PM IST
सार

भिंड जिले में स्कूल से लौटे कुछ बच्चे उफनते हुए नदी में पानी में फंस गए। लोगों ने उन्हें पानी में उतरकर एक रस्सी के सहारे बचाया। बच्चे सिर पर बस्ता लिए नदी में से निकले। 

विज्ञापन
School children stuk in a raging river in Bhind
पानी में फंसे बच्चों को लोगों ने रस्सी के सहारे निकाला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में लगातार बारिश अब लोगों के लिए आफत बन रही है। तीन दिनों से बारिश हो रही है। इससे अंचल के नदी और नाले उफान पर हैं। जिले के गुसींग गांव के मूल पाल का अड्डा मझरा में हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली कच्ची सड़क बारिश के चलते बह गई है और सड़क के आस पास के सभी क्षेत्र में चार पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। स्कूल से लौटे कुछ बच्चे उफनते हुए नदी में पानी में फंस गए। लोगों ने उन्हें पानी में उतरकर एक रस्सी के सहारे बचाया। बच्चे सिर पर बस्ता लिए नदी में से निकले। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भिंड जिले के गुसींग गांव के मूल पाल का अड्डा मझरा का है। लोगों का कहना है कि बारिश की वजह से नदी और नाले काफी उफान पर है। ऐसे में इन बच्चों को नदी नाले से निकलना काफी जोखिम भरा है। बता दें कि ग्वालियर-चंबल अंचल में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे हालात बिगड़ने लगे हैं। गुसींग गावं में स्कूल गए बच्चे उफनती नदी में फंस गए। काफी देर तक परेशान होते रहे। फिर लोगों ने रस्सी डाली, कुछ लोग पानी में उतरे, उन्होंने छात्र-छात्राओं को पकड़कर रस्सी के सहारे पानी से निकाला। बच्चों को उफनती नदी के बीच रस्सी के सहारे निकालने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बच्चों का वीडियो प्रशासन तक भी पहुंच गया है। कलेक्टर का कहना है कि यह काफी भयानक तस्वीर है ऐसे में उनके निर्देश पर वे स्कूल जो चारों तरफ पानी से घिरे हैं उनमें अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed