{"_id":"6344007a2cb71a10605f45a0","slug":"school-children-stuk-in-a-raging-river-in-bhind","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भिंड के गांव में स्कूल गए बच्चे उफनती नदी में फंसे, लोगों ने रस्सी डालकर उन्हें निकाला, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भिंड के गांव में स्कूल गए बच्चे उफनती नदी में फंसे, लोगों ने रस्सी डालकर उन्हें निकाला, देखें वीडियो
Mon, 10 Oct 2022 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 10 Oct 2022 04:58 PM IST
सार
भिंड जिले में स्कूल से लौटे कुछ बच्चे उफनते हुए नदी में पानी में फंस गए। लोगों ने उन्हें पानी में उतरकर एक रस्सी के सहारे बचाया। बच्चे सिर पर बस्ता लिए नदी में से निकले।
विज्ञापन
पानी में फंसे बच्चों को लोगों ने रस्सी के सहारे निकाला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में लगातार बारिश अब लोगों के लिए आफत बन रही है। तीन दिनों से बारिश हो रही है। इससे अंचल के नदी और नाले उफान पर हैं। जिले के गुसींग गांव के मूल पाल का अड्डा मझरा में हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली कच्ची सड़क बारिश के चलते बह गई है और सड़क के आस पास के सभी क्षेत्र में चार पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। स्कूल से लौटे कुछ बच्चे उफनते हुए नदी में पानी में फंस गए। लोगों ने उन्हें पानी में उतरकर एक रस्सी के सहारे बचाया। बच्चे सिर पर बस्ता लिए नदी में से निकले।
जानकारी के अनुसार मामला भिंड जिले के गुसींग गांव के मूल पाल का अड्डा मझरा का है। लोगों का कहना है कि बारिश की वजह से नदी और नाले काफी उफान पर है। ऐसे में इन बच्चों को नदी नाले से निकलना काफी जोखिम भरा है। बता दें कि ग्वालियर-चंबल अंचल में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे हालात बिगड़ने लगे हैं। गुसींग गावं में स्कूल गए बच्चे उफनती नदी में फंस गए। काफी देर तक परेशान होते रहे। फिर लोगों ने रस्सी डाली, कुछ लोग पानी में उतरे, उन्होंने छात्र-छात्राओं को पकड़कर रस्सी के सहारे पानी से निकाला। बच्चों को उफनती नदी के बीच रस्सी के सहारे निकालने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बच्चों का वीडियो प्रशासन तक भी पहुंच गया है। कलेक्टर का कहना है कि यह काफी भयानक तस्वीर है ऐसे में उनके निर्देश पर वे स्कूल जो चारों तरफ पानी से घिरे हैं उनमें अवकाश घोषित कर दिया गया है।

MP News: भिंड के गांव में स्कूल गए बच्चे उफनती नदी में फंसे, लोगों ने रस्सी डालकर उन्हें निकालाhttps://t.co/086Q13SxJQ#bhind #MadhyaPradesh #HeavyRain #amarujalanews pic.twitter.com/Dzn5VuqsTp
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) October 10, 2022