{"_id":"63107299dec4f30ea97586b5","slug":"real-sisters-die-due-to-wall-collapse-in-bhind-family-members-will-get-rs-4-lakh-assistance","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भिंड में बारिश से भीगी दीवार गिरने से सगी बहनों की मौत, परिजनों को चार लाख की सहायता राशि मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भिंड में बारिश से भीगी दीवार गिरने से सगी बहनों की मौत, परिजनों को चार लाख की सहायता राशि मिलेगी
Thu, 01 Sep 2022 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:21 PM IST
सार
भिंड जिले में दो सगी बहनों की दीवार गिरने से मौत हो गई। रात में बिजली गुल होने के चलते दोनों बच्चियां छप्पर के नीचे चारपाई बिछाकर सो रही थीं, रात में अचानक दीवार गिरी और दोनों उसकी चपेट में आकर काल के गाल में समा गईं।
विज्ञापन
दीवार गिरने से सगी बहनों की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिंड जिले में दो सगी बहनों की दीवार गिरने से मौत हो गई। मामला रौन थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रात में बिजली गुल होने पर दोनों बच्चियां छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थीं, रात में अचानक दीवार गिरी और दोनों उसकी चपेट में आकर काल के गाल में समा गईं।
घटना की जानकारी लगते ही लहार एसडीएम व पुलिस अफसर मौके पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मोरखी गांव में रहने वाली अनामिका (11) और अंजली (5) की बुधवार रात दीवार गिरने से मौत हो गई। बच्चियां पिता अंगद सिंह दौहरे के पास सो रही थीं। लेकिन रात में अचानक बिजली बंद हो गई, जिसके चलते पिता ने बेटियों को आंगन में चारपाई पर सुला दिया। बच्चियां जिस छप्पर के नीचे सो रही थीं, वहां की दीवार कच्ची मिट्टी की थी, दोपहर के वक्त हुई बारिश से दीवार भीगी थी और पूरी तरह से खराब थी। रात को 1 से 2 बजे के बीच अचानक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों बच्चियां आ गईं। पिता ने तत्काल पड़ोसियों को बुलाकर मिट्टी हटाई और बेटियों को देखा लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर लगते ही लहार एसडीएम आरए प्रजापति मौके पर पहुंचे। बच्चियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
वहीं, परिजनों ने बताया कि दोनों बेटियों को छोड़कर मां अपने पिता के घर हैदलपुरा, जालौन गई थी। मां के साथ ही बच्चियों का छोटा भाई अक्षय और बहन ट्विंकल भी गई थी।