फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP Politics Opposition Leader Govind Singh got Congress membership to many BJP workers In Bhind

MP Politics: चंबल में BJP को तगड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

Sun, 10 Sep 2023 10:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 10:23 PM IST
सार

एक ओर जहां भिंड जिले में बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकालती रही। वहीं, आलमपुर क्षेत्र में कई कार्यकर्ता बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में यह सदस्यता नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के समक्ष ली गई।

विज्ञापन
MP Politics Opposition Leader Govind Singh got Congress membership to many BJP workers In Bhind
कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव का समय है, ऐसे में नेताओं की उठापटक जारी है। नाराज हों या मौका परस्त, बीजेपी-कांग्रेस के कई नेता पाला बदलने में जुटे हुए हैं। एक ओर बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांग रही है। इसी बीच एक के बाद एक झटके भाजपा को मिलते जा रहे हैं। भिंड में भी विपक्ष के नेता डॉ गोविंद सिंह ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कर शतक मार दिया। वह भी तब, जब जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र में ही बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने वाली है।

विज्ञापन


असल में भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र भास्कर ने रविवार को आलमपुर कस्बे में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। ये दल-बदल नेता प्रतिपक्ष के समक्ष हुआ। कांग्रेस में शामिल हुए जितेंद्र भास्कर ने कहा कि वे डॉ गोविंद सिंह की कार्यप्रणाली से बेहद प्रभावित थे।
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने के लिए जितेंद्र भास्कर ने 'विजय संकल्प सभा' जनसभा का आयोजन कराया था। इसमें बतौर मुख्य अथिति डॉ गोविंद सिंह भी शामिल हुए थे। भास्कर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी दलितों पर अत्याचार और उनका शोषण कर रही है। लेकिन अब हम सबको डॉ गोविंद सिंह को जिताकर विधानसभा भेजना है और प्रदेश में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed