फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: Revenue inspector arrested for taking bribe of seven thousand rupees

Bhind: राजस्व निरीक्षक सात हजार रुपये की रिश्वत लेते  गिरफ्तार, सीमांकन की नकल देने के बदले मांग रहा था पैसे

Wed, 12 Jul 2023 04:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 04:16 PM IST
सार

ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने भिंड के रोन में एक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी आरआई सीमांकन की नकल देने के एवज में सात हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांग रहा था।

विज्ञापन
Bhind: Revenue inspector arrested for taking bribe of seven thousand rupees
राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले के रोन कस्बे में लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर राजस्व निरीक्षक (RI) को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर आरआई अशोक तेनवार फरियादी पूर्व सरपंच राजू राजावत से सीमांकन की नकल देने के एवज में सात की रिश्वत ले रहा था। फरियादी राजू सिंह राजावत ने बताया कि उन्होंने अपने गृह गांव पंडोरा में अप्रैल महीने में खेत का सीमांकन कराया था, जिसके लिए आरोपी आरआई ने आठ हजार की रिश्वत लेकर सीमांकन किया था और तभी से लगातार सीमांकन की नकल देने के लिए परेशान कर रहा था। मंगलवार को जब आरआई से बात हुई तो उसने और सात हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन


जिस पर फरियादी राजू राजावत ने ग्वालियर लोकायुक्त से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई, जहां से उसे टेप रिकॉर्डर दिया गया, जिसमें आरआई अशोक तेनवार द्वारा सात हजार रुपये लेकर नकल देने की बात रिकॉर्ड हुई, जिस पर बुधवार को डीएसपी लोकायुक्त राघवेंद्र ऋषिस्वर के नेतृत्व में 15 सदस्य टीम ने रोल कस्बे में तहसील परिसर के आवासी क्वार्टर में रह रहे आरआई अशोक तेनवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed