फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News Ground and pitch ready for Chambal Cricket League-2

Bhind News: बीहड़ में बरसेंगे रन, चंबल क्रिकेट लीग-2 का ग्राउंड और पिच तैयार, एक अप्रैल से होगा मैच

Sun, 26 Mar 2023 02:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 26 Mar 2023 02:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भिंड जिले के तहत आने वाले पंचनद में चंबल क्रिकेट लीग-2 का आयोजन किया जाएगा। ग्राउंड को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Bhind News Ground and pitch ready for Chambal Cricket League-2
चंबल क्रिकेट लीग-2 ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले के पंचनद में चंबल विद्यापीठ द्वारा आयोजित 'चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2' के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ग्राउंड को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर जाने का रास्ता और मैदान की विधिवत सफाई के बाद पिच भी बना ली गई है।

विज्ञापन


बता दें कि एक अप्रैल को चंबल अंचल के भगत सिंह कहे जाने वाले शहीद डॉ. महेशचंद्र सिंह चौहान की शहादत दिवस पर चंबल क्रिकेट लीग का उद्घाटन समारोह प्रातः नौ बजे से शुरू होगा। इसमें शहीदों-क्रांतिवीरों के वंशजों के साथ सरोकारी शख्सियतें शामिल होंगी। समापन समारोह 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर होगा। चंबल क्रिकेट लीग-2 में औरैया, इटावा, जालौन और भिन्ड जनपदों की टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। रोमांचक मुकाबले के लिए टीमें अभी से अभ्यास में अपना पसीना बहा रही हैं। चंबल क्रिकेट लीग को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन




चंबल क्रिकेट लीग-2 की तैयारियों की जानकारी देते हुए आयोजन मुख्य सूत्रधार क्रांतिकारी लेखक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि इस लीग से घाटी की सकारात्मक पहचान बनी है। इस बार यह आयोजन जन सहयोग और साथियों के श्रम सहयोग से अधिक भव्यता के साथ होगा। एक अप्रैल से बिलौड के बीहड़ में चटखेगा बल्ला और रन बरसेंगे। चंबल आश्रम का रास्ता और ग्राउंड निर्माण में लीग संरक्षक महेश सिंह चौहान, बादशाह यादव, देवेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह चौहान, मनीष कुमार, आदिल खान, अनिकेश, रोहित कुमार, भगवान सिंह, सुनील कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed