{"_id":"63790c57805c1a22da44c955","slug":"bhind-minister-s-nephew-was-slandering-dsp-police-lodged-fir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhind: मंत्री के भतीजे डीएसपी पर झाड़ रहे थे रौब, पुलिस ने करा दी एफआईआर, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind: मंत्री के भतीजे डीएसपी पर झाड़ रहे थे रौब, पुलिस ने करा दी एफआईआर, देखें वीडियो
Sat, 19 Nov 2022 11:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:20 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह कुशवाह उर्फ रिंकू अपने समर्थकों के साथ पुलिस से अभद्रता का मामला सामने आया है। दंदरौआ धाम पर बैरिकेडिंग देख भतीजे ने पुलिसवालों से बहस की। आरोप है कि उन्होंने डीएसपी से अभद्रता की और गालियां दी। बाद में डीएसपी ने उनके खिलाफ एफआईआर करा दी है।
विज्ञापन
भिंड में पुलिस से बहस करते मंत्री के भतीजे भारत सिंह भदौरिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार में एक मंत्री के भतीजे पुलिस पर रौब झाड़ते नजर आए। उन्होंने डीएसपी से अभद्रता की। बाद में पुलिस ने मंत्री के भतीजे सहित 9 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है। सारा विवाद बागेश्वर धाम की हनुमान कथा के दौरान हुआ है।
जानकारी के अनुसार भिंड जिले के दंदरौआ धाम पर बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हनुमान कथा सुनाई जा रही थी। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी। इसी दौरान राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह कुशवाह उर्फ रिंकू अपने समर्थकों के साथ दंदरौआ धाम पहुंचे। वे पहले तो बैरिकेडिंग देख रुके और पुलिसवालों से बहस करने लगे। थोड़ी देर बाद बैरिकेडिंग हटाने का धौंस देने लगे। ग्वालियर डीएसपी सुरेश यादव ने रोकना चाहा तो उनसे अभद्रता की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौके पर गाली-गलौज भी हुई है। भारत भदौरिया ने अपने समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग हटाकर गाड़ियां निकाल लीं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मंत्री के भतीजे ने वीडियो बनाने वाले को धमकाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
डीएसपी यादव से अभद्रता का मामला मीडिया में उजागर होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई और मंत्री के भतीजे भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू के खिलाफ मौ थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। फरियादी डीएसपी यादव हैं, जिन्होंने एफ़आईआर में बताया है कि रिंकू और उनके समर्थकों ने शासकीय कार्य में बाधा डाली, उनसे गाली गलौज की। जान से भी मारने की धमकी भी दी है। जिसको लेकर रिंकू के साथ नौ अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मंत्री के भतीजे की दादागिरी, डीएसपी से बहस, हटाई पुलिस बैरिकेडिंग#bhind #mpgovernment #opsbhadoria #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamphttps://t.co/gDOkRzZN7F pic.twitter.com/p2cEtRQEA8
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) November 19, 2022