{"_id":"67d251c7fa45e09a300f1069","slug":"what-did-the-women-and-child-development-department-write-on-the-wall-that-it-started-trending-on-social-media-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2722779-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: महिला बाल विकास विभाग ने कर दी बड़ी गड़बड़! दीवार पर लिखवाया स्लोगन, तस्वीर हो गई वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: महिला बाल विकास विभाग ने कर दी बड़ी गड़बड़! दीवार पर लिखवाया स्लोगन, तस्वीर हो गई वायरल
Thu, 13 Mar 2025 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:20 AM IST
सार
मुंगावली तहसील के रजिस्ट्रार ऑफिस की दीवार पर लिखा एक स्लोगन लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस दीवार पर लिखा गया है- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। दहेज प्रथा को अब दूर भगाओ। दहेज रूपी दानव से बेटी को भगाओ।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में अशोकनगर जिले की मुंगावली में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दीवार पर लिखे गए एक स्लोगन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
दरअसल, मध्यप्रदेश शासन द्वारा बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने के लिए विभिन्न स्लोगन गांवों और शहरों की दीवारों पर लिखवाए जाते हैं। लेकिन, अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील के रजिस्ट्रार ऑफिस की दीवार पर लिखा एक स्लोगन लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस दीवार पर लिखा गया है- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। दहेज प्रथा को अब दूर भगाओ। दहेज रूपी दानव से बेटी को भगाओ। इस स्लोगन की तीसरी पंक्ति में 'भगाओ' शब्द को लेकर लोग हंस रहे हैं और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भगाओ की जगह 'बचाओ' शब्द लिखा होना चाहिए था, क्योंकि 'भगाओ' शब्द का का संदर्भ सही नहीं जा रहा है। सही वाक्य 'दहेज रूपी दानव से बेटी को बचाओ' होना चाहिए था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजवाड़ा पर आज होगा ऐतिहासिक होलिका दहन, 300 साल पुराने बर्तनों से होगी पूजा!
विज्ञापन
इस कारण यह स्लोगन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोग इसे सरकारी लापरवाही बता रहे हैं और इसे जल्द से जल्द सुधारने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला एवं बाल विकास विभाग को अपने अभियानों और संदेशों के प्रति अधिक सतर्क रहना चाहिए। कई लोगों ने मजाकिया लहजे में कहा कि इस तरह की गलतियां सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर करती हैं।
ये भी पढ़ें: 81 दिन बाद खुला दिनदहाड़े हुई वारदात का राज, कचरा बीनने वालों ने उड़ाया था 1.20 लाख का माल
जल्द सुधरवाएंगे
महिला एवं बाल विकास विभाग अशोकनगर के परियोजना अधिकारी पुष्पा खेस ने कहा- अगर, स्लोगन गलत लिखा गया है, तो मैं इसे दिखवा लूंगी। जल्द ही उसमें सुधार करवा दिया जाएगा।
धार में भीषण हादसा, देखें वीडियो...
