फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Action in Dewas: Hospitals were running without affidavit of fire NOC, Municipal Corporation sealed

देवास में कार्रवाई: फायर एनओसी के शपथ पत्र के बगैर चल रहे थे अस्पताल, नगर निगम ने किए सील

Fri, 10 Dec 2021 11:37 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 11:37 AM IST
सार

नियम है कि अस्पतालों को नगर निगम से फायर एनओसी लेना है लेकिन देवास के कुछ अस्पतालों में इसका पालन नहीं किया। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने शहर के दो अस्पतालों को सील कर दिया।

विज्ञापन
Action in Dewas: Hospitals were running without affidavit of fire NOC, Municipal Corporation sealed
देवास में अस्पताल को सील करते निगम इंजीनियर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हुई आगजनी की घटना के बाद भी कुछ अस्पताल लापरवाही बरत रहे हैं। नियम है कि अस्पतालों को नगर निगम से फायर एनओसी लेना है लेकिन देवास के कुछ अस्पतालों में इसका पालन नहीं किया। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने शहर के दो अस्पतालों को सील कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भोपाल की घटना के बाद शासन प्रशासन हरकत में आया और अस्पतालों में फायर सेफ्टी को लेकर निर्देश जारी किए। इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है और देखा जा रहा है कि अस्पतालों में  निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं। इस क्रम में नगर  निगम देवास ने भी अस्पतालों के कागजातों को देखा और परखा कि वहां सुरक्षा के उचित इंतजाम है अथवा नहीं। इसमें शहर के अपेक्स अस्पताल व रोशनी अस्पताल की लापरवाही सामने आई। इन दोनों अस्पतालों के पास नगर निगम की फायर एनओसी नहीं थी। इस पर नगर  निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देश पर  निगम इंजीनियरों की टीम दोनों अस्पतालों में पहुंची। प्रबंधन से बात कर वस्तुस्थिति जानी। मौके पर पाया गया कि बिना फायर एनओसी के शपथ पत्र के ही दोनों अस्पताल संचालित हो रहे थे। पूर्व में सभी अस्पताल संचालकों को इस बारे में निर्देश भी दिए गए थे। निगम की टीम ने अपेक्स अस्पताल और रोशनी अस्पताल को सील कर दिया। आयुक्त चौहान ने सभी अस्पतालों एवं बड़े पब्लिक प्लेस मॉल प्रतिष्ठानों से कहा है कि फायर एनओसी की स्वीकृति लेकर शपथ प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed