{"_id":"60cb9aba8ebc3e2cd2047deb","slug":"up-bed-joint-entrance-exam-on-july-18-result-will-be-released-on-august-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को, परिणाम 5 अगस्त को जारी होगा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को, परिणाम 5 अगस्त को जारी होगा
Sat, 19 Jun 2021 01:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:33 PM IST
सार
विशेष सचिव मनोज कुमार ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को परीक्षा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीएड
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को होगी। परिणाम 5 अगस्त को जारी किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को परीक्षा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मनोज कुमार के अनुसार बीएड प्रवेश परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग 10 अगस्त से होगी। बीएड का सत्र 30 अगस्त से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि पहले 19 मई को परीक्षा प्रस्तावित की गई थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया था। विभाग ने बीएड प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग में शामिल होने वाले महाविद्यालयों की संबद्धता की अवधि भी 31 जुलाई तक बढ़ाने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X