फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Phd merrit list issued for computer and home science in Lucknow University

लविवि : कम्प्यूटर व होम साइंस पीएचडी प्रवेश की मेरिट जारी

Tue, 08 Jun 2021 02:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 08 Jun 2021 02:49 PM IST
सार

निदेशक प्रवेश के अनुसार विषयों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के प्राप्तांकों के आधार पर पूरी मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Phd merrit list issued for computer and home science in Lucknow University
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगभग दो साल से प्रवेश के लिए भटक रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 के कम्प्यूटर साइंस एवं होम साइंस के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। विश्विद्यालय प्रशासन ने लंबी कवायद के बाद इन विषयों में पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


निदेशक प्रवेश के अनुसार विषयों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के प्राप्तांकों के आधार पर पूरी मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि 08 जून को सत्र 2019-20 के पीएचडी कम्प्यूटर साइंस एवं होम साइंस विषयों में खाली सीटों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों की सूची ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए चार दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद वे कोई दावा नहीं कर सकेंगे। उक्त विषयों में प्रवेश परीक्षा के बाद डीआरसी आदि को लेकर कुछ दिक्कत फंस गई, जिसकी वजह से अन्य विषयों में तो प्रवेश हो गए, लेकिन इनमें नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं जब सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश आवेदन जारी हुए तो कम्प्यूटर साइंस में सीट भी जारी कर दी गई। ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और 05 अप्रैल को ‘पिछले साल के प्रवेश हुए नहीं और नई सीटें निर्धारित’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसका विवि प्रशासन ने संज्ञान लिया और इन दोनों विभागों की डीआरसी आदि की दिक्कतें दूर कर ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किया। अब इसकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करके नए सत्र में प्रवेश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed