{"_id":"5e7dd46a8ebc3e75d725c301","slug":"oooo130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में फंसे यूपी के लोगों की मदद करेगी योगी सरकार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महाराष्ट्र में फंसे यूपी के लोगों की मदद करेगी योगी सरकार
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में फंसे प्रदेश के लोगों की मदद करेगी सरकार
विज्ञापन
- पर्यटन विभाग के उप निदेशक को नोडल अधिकारी नामित किया
- महाराष्ट्र में स्थानिक आयुक्त के रूप में काम करेंगे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ।
कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉक डाउन में मुम्बई सहित पूरे महाराष्ट्र में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की योगी सरकार मदद करेगी। प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र में फंसे लोगों की मदद के लिए पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश कुमार औदिच्य को नोडल अधिकारी नामित किया है। औदिच्य मुम्बई में रहकर प्रदेश सरकार के स्थानिक आयुक्त के रूप में काम कर प्रदेश के लोगों की मदद करेंगे। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को इसका शासनादेश जारी किया। प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारी विमलेश औदिच्य द्वारा महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के लोगों की कोरोना वायरस से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उनका फोन, मोबाइल, वाट्सएप्प नंबर समाचार पत्रों और मीडिया के अन्य साधनों के जरिए प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले जिनमें प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता होगी उन्हें पर्यटन निदेशालय लखनऊ के कार्यालयाध्यक्ष अविनाश चंद्र मिश्र को फोन या मोबाइल पर सूचित किया जाएगा। ताकि प्रदेश सरकार के स्तर से उनका समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में रह रहे यूपी के लोग अपनी कोरोना वायरस से संबंधित समस्या के लिए नवी मुम्बई स्थित यूपी भवन में भी संपर्क कर सकते हैँ। वहां का फोन नंबर 022-27811861, मोबाइल नंबर 9137452239, 9702901598 और 9821058315 है।