फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   marijon ki halat mein sudhar

कनिका का फ़िर से लिया गया सैंपल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
marijon ki halat mein sudhar
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर  लखनऊ । राजधानी में शुक्रवार को भी कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है । एसजीपीजीआई में भर्ती कनिका की तीसरे दिन भी रिपोर्ट भेजी गई है। कनिका की तरह ही केजीएमयू में भर्ती सभी सातों मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है।  राजधानी के 5 लोगों के सैंपल गुरुवार को लिए गए थे । इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 14 अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं और उन्हें जांच के लिए केजीएमयू की लैब में भेजा है।  केजीएमयू में भर्ती 7 पॉजिटिव मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है हालांकि अभी उनकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आई है।  केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लैब में 59 लोगों की जांच की गई सभी के रिपोर्ट नेगेटिव रहे हैं। इसी तरह एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की रिपोर्ट भी अभी नेगेटिव नहीं आई है ।शुक्रवार को उसका फिर से सैंपल जांच के लिए भेजा गया है । पीजीआई में एक संदिग्ध मरीज भी भर्ती है । यहां आए अन्य पांच मरीजों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। लोकबंधु अस्पताल मैं 40 लोग क्वारन्टीन हैं इन सभी को भी किसी तरह की दिक्कत नहीं बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed