फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda ots

एलडीए में ओटीएस पर ही बना हुआ संकट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
lda ots
- फोटो : AMAR UJALA
एलडीए में ओटीएस पर ही बना हुआ संकट - आवेदन ऑफ़लाइन बन्द, ऑनलाइन पर हो नहीं रहा - तारीख बढ़ाने का प्रस्ताव भेजेगा एलडीए माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। कोरोना की वजह से बंद चल रहे एलडीए में डिफॉल्टर आवंटियों को एकमुश्त भुगतान की सुविधा पर संकट आ गया है। काउंटर बंद होने से जहां ऑफ लाइन आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। वहीं ऑनलाइन की प्रक्रिया आसान नहीं होने की वजह से एलडीए को आवेदन नहीं मिल रहे हैं। एलडीए के वित्त नियंत्रक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एलडीए अगले आदेश बंद चल रहा है। ऐसे में ओटीएस के लिए आवेदन भी नहीं आ रहे हैं। इस योजना में सालों से पैसा नहीं जमा कर रहे आवंटियों को बिना जुर्माना साधारण ब्याज देकर भुगतान का मौका है। कोरोना का असर कम होने के बाद जब प्राधिकरण खुलेगा, उसके बाद इसकी अंतिम तारीख बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह मौजूद हालात को देखते हुए जरूरी है। 1200 डिफाल्टर, 50 से कम आवेदन एलडीए में सम्पत्ति का आवंटन होने के बाद पैसा जमा करने वालों की संख्या करीब 1200 है। वहीं अभी तक एलडीए को केवल 50 ही आवेदन मिले हैं। जिनमे से केवल दो आवेदन ऑनलाइन हो सके हैं। बाकी काउंटर पर ही एलडीए में जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed