फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Governor Anandiben gave instructions to fill all the vacant posts of state universities soon

राज्यपाल आनंदीबेन ने दिए निर्देश, सभी राज्य विश्वविद्यालय खाली पदों को जल्द भरें

Thu, 10 Jun 2021 09:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Jun 2021 09:14 AM IST
सार

राज्यपाल ने कुलपतियों से कहा कि विश्वविद्यालयों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उद्यमिता विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, गर्भ संस्कार आदि कार्यक्रमों का संचालन करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं।

विज्ञापन
Governor Anandiben gave instructions to fill all the vacant posts of state universities soon
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों को शिक्षकों व कर्मचारियों के खाली पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जल्द विज्ञापन जारी करने को कहा है। उन्होंने ये आदेश बुधवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की वर्चुअल समीक्षा के दौरान दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कुलपतियों से कहा कि विश्वविद्यालयों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उद्यमिता विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, गर्भ संस्कार आदि कार्यक्रमों का संचालन करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर टीकाकरण को बढ़ावा देने में सहयोग करने को भी कहा।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को नारी बंदी निकेतन और अस्पतालों का भ्रमण कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान राज्यपाल के प्रमुख सचिव महेश गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी पंकज जानी और दोनों विवि के कुलपति उपस्थित थे। वहीं, राज्यपाल ने राजभवन में सीमा त्रिपाठी की पुस्तक ‘अनकही अभिव्यक्ति’ का विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed