फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Engineering and polytechnic exams will be held in July in Uttar Pradesh.

यूपी: जुलाई में होगी इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक की ऑनलाइन परीक्षाएं

Sun, 13 Jun 2021 04:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Jun 2021 04:58 PM IST
सार

इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं की जुलाई में ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारियां होने लगी हैं। यह पहला मौका है जब इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
Engineering and polytechnic exams will be held in July in Uttar Pradesh.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं की जुलाई में ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी। परीक्षा सभी वर्ष के विद्यार्थियों की आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्र पूछे जाएंगे। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह और अन्य कक्षाओं की परीक्षा इसके बाद आयोजित होगी। यह पहला मौका है जब इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में 750 इंजीनियरिंग संस्थानों व कॉलेजों में बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क आदि पाठ्यक्रमों में ढाई लाख से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। इसी तरह 1372 पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी लगभग दो लाख छात्र-छात्राएं हैं। सभी संस्थानों को ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


सचिव प्राविधिक शिक्षा आलोक कुमार के अनुसार इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक संस्थानों के द्वितीय, चतुर्थ, छठे व आठवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी की जा रही है। कोरोना महामारी के चलते हाल में अन्य विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की छोड़कर सभी परीक्षाएं टाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक संस्थानों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर 2020 में होनी थी। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं फरवरी व मार्च 2021 में कराई गई। मई से विषम सेमेस्टर की परीक्षा के रिजल्ट जारी होने शुरू हुए हैं। अब सम सेमेस्टर (द्वितीय, चतुर्थ, छठे व आठवें सेमेस्टर) की परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाएंगी। जानकारी के अनुसार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) व अन्य तकनीकी विश्वविद्यालयों, संस्थानों में इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed