फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief for students who has not submitted fee for examination in AKTU.

एकेटीयू: फीस न देने के चलते परीक्षा से रोके गए छात्रों को राहत, सितंबर तक दे सकेंगे परीक्षा

Wed, 11 Aug 2021 10:14 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Aug 2021 10:14 AM IST
सार

परीक्षा कराने से पहले कॉलेजों द्वारा ही ऐसे छात्रों को डिटेन लिस्ट से हटाया जाएगा और विश्वविद्यालय को विधिवत सूचित किया जाएगा। कुलपति प्रो. विनीत कुमार कंसल ने बताया कि कॉलेजों को यह सूचित किया गया है कि वे जिन विद्यार्थियों की शुल्क संबंधी अर्हता पूरी हो गई है वे डिटेन छात्रों की संशोधित सूची 12 अगस्त तक ईआरपी लॉगिन के माध्यम से विवि को उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
Relief for students who has not submitted fee for examination in AKTU.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने संबद्ध कॉलेजों में ट्यूशन फीस जमा न कराने के कारण ऑनलाइन परीक्षा से वंचित किए गए छात्रों को राहत दी है। विवि प्रशासन ने ऐसे छात्रों के लिए सितंबर में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि फीस न जामा कराने के चलते सैकड़ों छात्र 20 जुलाई से शुरू हुई ऑनलाइन परीक्षा से वंचित हो गए थे।

विज्ञापन


परीक्षा कराने से पहले कॉलेजों द्वारा ही ऐसे छात्रों को डिटेन लिस्ट से हटाया जाएगा और विश्वविद्यालय को विधिवत सूचित किया जाएगा। कुलपति प्रो. विनीत कुमार कंसल ने बताया कि कॉलेजों को यह सूचित किया गया है कि वे जिन विद्यार्थियों की शुल्क संबंधी अर्हता पूरी हो गई है वे डिटेन छात्रों की संशोधित सूची 12 अगस्त तक ईआरपी लॉगिन के माध्यम से विवि को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


20 जुलाई से 16 अगस्त के बीच जो परीक्षाएं हो चुकी हैं और विद्यार्थी डिटेन होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। ऐसे छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। जिसका परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी कर दिया जाएगा। वहीं डिटेन सूची से हटने के बाद वाले विद्यार्थी 16 अगस्त से 9 सितंबर तक प्रस्तावित अपना पेपर दे सकेंगे। उनकी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed