फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polytechnic last semester examination will be held from 22 July.

पॉलीटेक्निक की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 जुलाई से, तैयारियां अधूरी

Tue, 20 Jul 2021 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jul 2021 04:10 PM IST
सार

परिषद ने केवल परीक्षा स्कीम जारी की है, अभी तक न एडमिट कार्ड जारी हुआ है और न ही कॉलेज और छात्रों को बताया गया कि वे किसी तरह से परीक्षा दे सकते हैं। तैयारियां न होने पर परीक्षा होने पर ही संशय बना हुआ है।

विज्ञापन
Polytechnic last semester examination will be held from 22 July.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पॉलीटेक्निक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 जुलाई से प्रस्तावित हैं। कोरोना की वजह से पहली बार पेपर पैटर्न में बदलाव कर ऑनलाइन परीक्षाएं कराई जाएंगी लेकिन प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षाओं को संपादित कराने की तैयारियों का अता-पता नहीं है।

विज्ञापन


परिषद ने केवल परीक्षा स्कीम जारी की है, अभी तक न एडमिट कार्ड जारी हुआ है और न ही कॉलेज और छात्रों को बताया गया कि वे किसी तरह से परीक्षा दे सकते हैं। तैयारियां न होने पर परीक्षा होने पर ही संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि परीक्षा को लेकर फाइल शासन के पास है। निर्णय उन्हीं को लेना है। पॉलीटेक्निक की छठे सेमेस्टर की परीक्षा 22 से और दूसरे चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 26 जुलाई से प्रस्तावित हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सभी छात्रों व कॉलेजों को पहले ही सूचित कर दिया है। परीक्षा तीन पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार कोरोना के चलते परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी। बदले पैटर्न पर परीक्षा होगी जिसकी अवधि महज डेढ़ घंटे की होगी। केवल बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पहली बार इस तरह से परीक्षा हो रही है जिसमें करीब दो लाख छात्र बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed