{"_id":"612b4de92ae2cd4d2d7ab4ac","slug":"b-ed-entrance-examination-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : 22 केंद्रों पर हुई बीए प्रवेश परीक्षा, 8294 छात्र हुए शामिल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लविवि : 22 केंद्रों पर हुई बीए प्रवेश परीक्षा, 8294 छात्र हुए शामिल
Sun, 29 Aug 2021 02:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:38 PM IST
सार
प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने कहा कि दोनों ही पालियों में परीक्षा को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को पहली पाली में सुबह 11 से 12.30 बजे तक बीवीए व बीएफए व दूसरी पाली में दोपहर 03 से शाम 4.30 बजे तक बीकॉम की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते रजिस्ट्रार विनोद कुमार सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों में कड़ा मुकाबला होगा। विवि में चल रही स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के क्रम में शनिवार को दो पालियों में बीसीए और बीए की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई। बीए की प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 11,500 आवेदक थे। दूसरी पाली में दोपहर 03 से 4.30 बजे तक बीए की प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय द्वारा अपने दोनों कैंपस व सहयुक्त कॉलेजों में 22 केंद्र प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए थे। बीए की प्रवेश परीक्षा में 8294 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 3107 अनुपस्थित। वहीं, सुबह 11 से 12.30 बजे तक की पाली में बीसीए पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में 1315 अभ्यर्थी उपस्थित और 690 अनुपस्थित रहे। इसमें कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर में मिस प्रिंटिंग की शिकायत की। हालांकि प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने कहा कि दोनों ही पालियों में परीक्षा को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को पहली पाली में सुबह 11 से 12.30 बजे तक बीवीए व बीएफए व दूसरी पाली में दोपहर 03 से शाम 4.30 बजे तक बीकॉम की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में लगभग 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए शहर में 22 केंद्र बनाए गए हैं। यह स्नातक प्रवेश परीक्षा का आखिरी पेपर होगा। वहीं, 23 अगस्त को होने वाली व स्थगित पीएचडी प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X