फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   60000 teachers will donate one month salary for corona relief

सहायता प्राप्त विद्यालयों के 60 हज़ार शिक्षक देंगे एक महीने का वेतन, सीएम को भेज प्रस्ताव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
60000 teachers will donate one month salary for corona relief
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ।
विज्ञापन
कोरोना के रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सभी सहायता विद्यालयों के शिक्षकों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है । वहीं संगठन से जुड़े विधान परिषद के सदस्यों ने एक महीने का वेतन कोष में देने का निर्णय लिया है। संगठन के प्रदेश मंत्री डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि कोरोना का प्रकोप तेज़ी से फैल रहा है। इसके रोकथाम के लिए सरकार डटी हुई है। उन्होंने बताया कि संगठन के बैनर तले प्रदेश में करीब 60 हज़ार सहायता प्राप्त शिक्षक हैं। सभी ने एक दीन का वेतन राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा को भेज दिया है।
5 एमएलसी एक महीने का देंगे वेतन वहीं संगठन से जुड़े 5 एमएलसी एक महीने का वेतन राहत कोष में देंगे। प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक दल के नेता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वे समेत एमएलसी जगवीर किशोर जैन, एमएलसी हेमसिंह पुंडीर, एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी और एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने एक महीना का वेतन राहत कोष में देने के लिये मुख्यमंत्री औऱ उपमुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed