फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिखाई हरीं झंडी

दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिखाई हरीं झंडी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिखाई हरीं झंडी 
विज्ञापन
आईपी डिपो से रोजाना सुबह 5.30 बजे से रात 8.20 तक होगी सर्कुलर सेवा  अमर उजाला ब्यूरो  नई दिल्ली।  दिल्ली के मुुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंद्रप्रस्थ बस डिपो से दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। उदघाटन के मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 11 साल बाद दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)के बेड़े में बसों को शामिल करने की शुरुआत हुई है। शायद इतने दिनों तक ग्रहण लगा हुआ था, लेकिन अप्रैल तक डीटीसी के बेड़े में 300 ई बसें चरणों में शामिल की जाएंगी। उदघाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ई बसों के परिचालन से न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं को लाभ मिलेगा बल्कि शून्य उत्सर्जन से प्रदूषण स्तर में भी सुधार होगा।  उदघाटन के मौके पर मुुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में दिल्ली के परिवहन बेेड़े में 2000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली का नाम देश के अग्रणी राज्यों में शुुमार होगा। इससे पर्यावरण को बेहतर बनाने और दिल्ली में प्रदूषण में कमी आएगी। नई इलेक्ट्रिक बस पूर्ण तौर लो फ्लोर एसी हैं। इससे शून्य उत्सर्जन होगा जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए जीपीएस, लाइव ट्रैकिंग, सीसीटीवी, पैनिक बटन के अलावा महिलाओं के लिए पिंक सीट और दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए नीलिंग रैंप की सुविधा भी है। ई-44 के रूट पर चलने वाली बस सर्कुलर सेवा के तौर पर चलेगी। आईपी डिपो से आईटीओ, तिलक मार्ग, बाराखंभा रोड, कनॉट प्लेस, जनपथ, राजेश पायल मार्ग, पूथ्वीराज, अरविंदो मार्ग, एम्स, रिंग रोड, साउथ एक्स, आश्रम, भोगल, जंगपुरा, इंडिया गेट, हाईकोर्ट, प्रगति मैदान से गुजरते हुए आईपी डिपो पहुंचेंगी। इस दौरान रास्ते में इंद्रप्रस्थ, आईटीओ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, जनपथ, जोरबाग, आईएनए, साउथ एक्स, विनोबा पुरी और आश्रम मेट्रो स्टेशन से भी यात्रियों को ई बसों में आवागमन का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं सुबह 5.30 बजे से रात 8.20 पर आईपी डिपो से बस अंतिम चक्कर लगाएगी। उदघाटन के मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत सहित परिवहन विभाग के सभी आला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
------------  सर्वेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed