फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   कोरोना संक्रमण से बचाव में दिल्ली मेट्रो कर रहा है सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल

कोरोना संक्रमण से बचाव में दिल्ली मेट्रो कर रहा है सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव में दिल्ली मेट्रो कर रहा है सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो  नई दिल्ली।  दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को सोशल मीडिया के जरिये जागरूक किया जा रहा है। सौ फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो का परिचालन शुरू होने के बाद संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों को जरूरी एहतियातों के पालन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)की ओर से ट्वीट किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चाहे बात दो मास्क लगाने की हो या फिर इस्तेेमाल के बाद टिश्यू पेपर को कूड़ेदान में डालने की अपील की जा रही है। मास्क पहनने की अनिवार्यता और सामाजिक दूरी बरतने सहित मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश से पहले सभी स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही यात्रियों को सफर की इजाजत दी जा रही है। 
क्षमता में बढ़ोतरी के बाद नियमों का यात्रियों से पालन करवाने के लिए डीएमआरसी की ओर से किए जाने वाले ट्वीट अहम जरिया बन गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का सभी यात्री पालन करे, इसके लिए दिल्ली मेट्रो की टीमें भी तैनात हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन
--------------- सर्वेेेश कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed