फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   अमर जवान ज्योति को बुझाए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया मार्च

अमर जवान ज्योति को बुझाए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया मार्च

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
अमर जवान ज्योति को बुझाए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया मार्च
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने अमर जवान ज्योति को बुझाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को विरोध मार्च निकाला। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में इस मार्च में शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस ज्योति का नाम ही 'अमर' जवान ज्योति है, आखिर क्या ऐसी मजबूरी थी जो इसे बुझाया जा रहा है। देश के शहीदों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए इसे शर्मनाक कहा। अमर जवान ज्योति को बुझाना, उन वीरों के साहस और बलिदान का अपमान है, जिन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। वीरता के इतिहास को मिटाने की साजिश करार देते हुए कहा इसे कोई देशभक्त बर्दाश्त नहीं करेगा।
श्रीनिवास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भविष्य में देश के सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति को एक बार फिर जलाएगी। इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि सरकार ने करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए अमर जवान ज्योति को हमेशा के लिए बुझा दिया। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को रोकने का प्रयास किया और अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
--- सर्वेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed