फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   ऑन लाइन वेश्यावृति गिरोह चलाने वालों ने किया था हलवदार पर हमला

ऑन लाइन वेश्यावृति गिरोह चलाने वालों ने किया था हलवदार पर हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
ऑन लाइन वेश्यावृति गिरोह चलाने वालों ने किया था हलवदार पर हमला
विज्ञापन
नई दिल्ली। मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने मालवीय नगर में हवलदार पवन व एक युवक की हत्या का प्रयास करने वाले दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हवलदार के हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ था और एक कान कट गया था। आरोपियों दिल्ली में ऑनलाइन वेश्यावृति गिरोह चला रहे थे और जस्ट डायल में अपने मोबाइल को रजिस्टर्ड करवा रखा था। आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान टी-शर्ट उतारकर भागने की कोशिश की थी। आरोपी बुद्दहीमन और रंग डोज वैबा को पकडऩे के दौरान एसआई उमेश यादव घायल हो गए थे। इनको करीब डेढ़ किमी पीछा कर दबोचा गया। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार मालवीय नगर थाने में तैनात हवलदार पवन २५ सितंबर को इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी उसने देखा कि कार सवार दो युवक शिवालिक रोड पर एक युवक को बेसबॉल बैट से पीट रहे थे। हवलदार ने आरोपियों को रोका तो आरोपी भागने लगे। हवलदार ने कार के अंदर हाथ डालकर आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की तो आरोपियों ने हवलदार को अंदर से पकड़ लिया और कार तेज गति से भगा दी। हवलदार कार से लटका रहा और आरोपियों ने कार को शिवालिक रोड पर डिवाइडर से रंगड़ दिया। इससे हवलदार बुरी तरह घायल हो गया। हवलदार को अस्पताल ले जाया गया। हवलदार पवन का एक कान कट गया था और हाथ में तीन जगह फैक्चर आया है। शरीर में अन्य जगह रगड़ लगी है।  पीडि़त युवक भी मौके से गायब हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पीडि़त युवक का पता लगाया।
विज्ञापन
पीडि़त युवक ने बताया कि जस्ट डायल से नंबर लेकर उसने मैसेज सर्विस के लिए आरोपी युवकों को फोन किया था। आरोपी युवक डील तय करने मौके पर आए। यहां डील तय नहीं हुई तो आरोपियों ने पीडि़त को पीटना शुरू कर दिया था। आरोपी एडवांस में पैसे मांग रहे थे। पीडि़त ने आरोपियों का जो मोबाइल नंबर दिया वह फर्जी आईडी से लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
------ आरोपियों को ऐसे पकड़ा गया- मैदानगढ़ी चौकी प्रभारी उमेश यादव को मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि आरोपी गुरूद्वारा बांग्ला साहब के पास हैं। मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष जतन सिंह की देखरेख में एसआई उमेश यादव व हवलदार पंकज की टीम ने गुरूद्वारा बांग्ला साहिब के पास घेराबंदी की। आरोपी यहां पर चाऊमीन खा रहे थे। एसआई उमेश ने एक आरोपी को पकडऩे की कोशिश की तो उसकी टी-शर्ट पकड़ में आ गई। आरोपी टी-शर्ट उतारकर रेलिंग कूदकर भागने लगा। एसआई उमेश यादव की टीम ने भी रेलिंग कूदकर एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरे को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान जनकपुरी, नेपाल निवासी बुद्दहीमन(३०) और रंग डोज वैबा(२९) के रूप में हुई। दिल्ली में ये चिराग दिल्ली में रह रहे थे।
------- कार से ही अपना गिरोह चला रहे थे- गिरफ्तारी नेपाली युवकों ने कही भी अपना ऑफिस नहीं बना रखा था। ये अपनी बैगन आर कार से ही अपना गिरोह चला रहे थे। आरोपी करीब आठ महीने से वेश्यावृति गिरोह चला रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। आरोपियों ने फर्जी आईडी से लिए गए मोबाइल फोन को जस्ट डायल में रजिस्टर्ड करवा रखा था। -------- पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed