{"_id":"5e8c36de8ebc3e7659673a7e","slug":"railway-ke-karmchariyon-ne-kiya-pradarshan150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रेलवे के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पुलिस को अपनी समस्या से अवगत कराते रेलवे के कर्मचारी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर सैनिटाइजर व मास्क नहीं देने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि कोरोनावायरस के बचाव के लिए जो भी सामान आता है उसे भी अपने घर ले जाते हैं, लेकिन कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं करवाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने खर्च पर सैनिटाइजर व तोलिया तक लेकर आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से लॉकडाउन के दौरान अवकाश घोषित कर रखे हैं, लेकिन बिना आपातकालीन ड्यूटी के भी उन्हें सुबह 7:00 बजे बुलाया जाता है और शाम को 6:00 बजे तक ड्यूटी करवाई जाती है। कर्मचारियों के प्रदर्शन का जब शहर पुलिस को पता चला तो पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची और इसकी सूचना रेलवे पुलिस को भी दी गई ।जिसके बाद रेलवे पुलिस के कर्मचारी भी रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर मामले को शांत करवाया।
कर्मचारियों ने की नारेबाजी : रेलवे के कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की। उन्होंने अधिकारियों पर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कोरोनावायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर मास्क गल्ब्स आदि उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन