{"_id":"5e897f868ebc3e72af6157cd","slug":"police-na-copper-ki-ja-rahi-javanon-ki-screening147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकों पर की जा रही पुलिस के जवानों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नाकों पर की जा रही पुलिस के जवानों की स्क्रीनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान झज्जर जिला में लगाए गए नाकों पर तैनात पुलिस के जवानों की स्क्रीनिंग की जा रही है । पुलिस नाकों पर तैनात हर पुलिसकर्मी की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम हर रोज पुलिस नाकों पर पहुंच रही है और जो कर्मचारी ड्यूटी देकर थानों में या पुलिस लाइन में पहुंच रहे हैं उनकी भी स्क्रीनिंग की जा रही है। ताकि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी वाहनों की चेकिंग भी करते हैं, कागजात की भी जांच की जाती है और भी लोगों के संपर्क में भी रहते हैं । इस दौरान कोई भी कर्मचारी कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित ना हो जाए इसके लिए नियमित रूप से उनकी जांच की जा रही।
विज्ञापन
जिला में लगाए 65 नाके झज्जर जिला में पुलिस प्रशासन की तरफ से दिल्ली की सीमा से लगते रास्तों पर 10 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में अंतर जिला सीमा पर 55 नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर किसी भी व्यक्ति को बिना किसी आवश्यक काम के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है । लॉक डाउन के दौरान अति आवश्यक काम से ही लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं। एसपी झज्जर अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए उनकी स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पुलिसकर्मी वायरस के संक्रमण से संक्रमित ना हो सके।
विज्ञापन