{"_id":"61e81f6e0465d5774a5211c1","slug":"north-delhi1642602350","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुमत के अनुसार 30 सदस्यीय टीम दिल्ली कमेटी पदाधिकारियों के चुनाव के लिए तैयार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बहुमत के अनुसार 30 सदस्यीय टीम दिल्ली कमेटी पदाधिकारियों के चुनाव के लिए तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका ने कहा है कि 22 जनवरी को कमेटी के पदाधिकारियों के होने जा रहे चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। दावा किया है कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की 30 सदस्यीय टीम पदाधिकारियों का चुनाव करेगी।
विज्ञापन
कालका ने कहा कि बहुत लंबी लड़ाई दिल्ली कमेटी ने लड़ी है। पिछले साल फरवरी में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव का ऐलान हुआ था। चुनाव के बाद 25 अगस्त को चुनावों का नतीजा आया जिसमें 27 सीटों अकाली दल बादल गुट विजयी रहा। इसके बाद विक्रम सिंह रोहिणी को-आप्ट (नामजद) हुए फिर सुखबीर सिंह कालड़ा का साथ मिला। शिरोमणि कमेटी द्वारा एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी नामजद हुए। इस प्रकार 30 सदस्य की टीम पूरी मजबूती के साथ 22 जनवरी को होने वाले चुनावों के लिए तैयार हैं।
मीडिया से बातचीत में कालका ने यह भी कहा कि गुरुद्वारा चुनाव निदेशक जवाब दे कि कर्फ्यू वाले दिन किसके दबाव में चुनाव करा रहे है। कालका ने अन्य पार्टियों के सदस्यों को भी निमंत्रण दिया कि वह संगत के फतवे का सम्मान करते हुए इस टीम के साथ जुड़ें उन्हें पूरा आदर सम्मान दिया जाएगा। विरोधी पार्टियों के गुरुद्वारा चुनाव निदेशक से मुलाकात पर कालका ने कहा कि निदेशक ने छठी पर्ची को-आप्शन के लिए निकाल दी जबकि दिल्ली कमेटी के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमेशा संबंधित सिंह सभा ही सत्यापित करती है कि उसका अध्यक्ष कौन है जो कमेटी में नुमाईंदगी करेगा। उन्होंने 2017 में शिवचरण सिंह लांबा के हुए चुनाव का उदाहरण भी दिया और कहा कि हम को-आप्शन वाली लड़ाई अलग से अदालत में लड़ रहे हैं। इस मौके पर एडवोकेट जगदीप सिंह काहलों, बीबी रणजीत कौर, विक्रम सिंह रोहिणी, सरवजीत सिंह विरक, जसबीर सिंह जस्सी, महिंद्रपाल सिंह चड्ढा, हरविंदर सिंह केपी, जसप्रीत सिंह करमसर, सुरजीत सिंह जीती, अमरजीत सिंह पिंकी, गुरदेव सिंह, भुपिंदर सिंह गिन्नी, सतिंद्रपाल सिंह नागी, अमरजीत सिंह पप्पू, राजिंद्र सिंह घुग्गी, हरजीत सिंह पप्पा, गुरमीत सिंह भाटिया, आत्मा सिंह लुबाणा, रमिंदर सिंह स्वीटा, रमनजोत सिंह मीता, रमनदीप सिंह थापर, गुरप्रीत सिंह जस्सा, परविंदर सिंहस लक्की, बलबीर सिंह, सुखविंदर सिंह बब्बर, भुपिंदर सिंह भुल्लर व सुखबीर सिंह कालड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, गुरुद्वारा चुनाव के जानकार इंदर सिंह ने कहा है कि कफ्यू वाला दिन मीटिंग के लिए नोटिस जारी करना नियमानुसार नहीं है। ऐसे विवादास्पद चुनाव अदालत द्वारा रद्द हो सकते है। कानूनी उलझनों से बचने के लिए सरकार को उचित तारीख तय करके पुनः मीटिंग का नोटिस जारी करना चाहिए।
उधर सिंह सभा के सुरिंदर सिंह दारा के नाम का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सरना गुट का कहना है कि संयुक्त विपक्ष के तौर पर 22 सदस्यों का आकड़ा बन गया है। शनिवार को पूरी तैयारी के साथ सत्ता हासिल करेंगे। इसे लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति भी तेज हो गई है। दोनों पक्ष अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे है।
----------
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी को 22 को मिलेगा नया अध्यक्ष
-दिल्ली सरकार के गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया।
-पिछले साल 22 अगस्त को हुआ था कमेटी का आम चुनाव, 25 को आया था नतीजा।
-गुरुद्वारा कमेटी हाउस का कोरम पूरा हो गया है, शनिवार को कमेटी गठित होगी।
-कुल 55 सदस्यों का होता है हाउस, इसमें 51 सदस्यों को है मतदान करने का अधिकार
-4 सदस्य अकाल तख्त के जत्थेदार होंगे, जो सदस्य के रूप में शपथ लेंगे, मतदान में भाग नहीं लेंगे।
-हाउस 55 सदस्यों का होता है, इसमें 46 सदस्य सिख संगत चुनते है।
-9 सदस्य को-आप्शन (नामजद) कोटे के तहत चुना गया है।
-22 जनवरी को सुबह 11.30 बजे गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के गुरु गोविंद सिंह भवन में गुरुद्वारा कमेटी के नव निर्वाचित सदस्यों की पहली बैठक होगी।
-दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारिणी बोर्ड का चुनाव बैठक में किया जाएगा।
-अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, पांच पदाधिकारी, 10 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा।
-गुरुद्वारा चुनाव निदेशक की ओर से पहले प्रोटम चेयरमैन चुना जाएगा।
- एक से अधिक नाम प्रोटम चेयरमैन के लिए आया तो मतदान करवाना होगा।
-प्रोटम चेयरमैन ही कार्यकारिणी बोर्ड का चुनाव कराएगा। इसमें 5 पदाधिकारी व 10 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। इसके बाद नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।
-------------------
नवनीत शरण
विज्ञापन
विज्ञापन