{"_id":"61e6d3f64d9abb6d53463c34","slug":"north-delhi1642517494","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन का रास्ता हुआ साफ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गुरुद्वारा कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन का रास्ता हुआ साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन का रास्ता साफ होते दिखाई दे रहा है। गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय जल्द ही नई कमेटी की पहली बैठक बुलाने के लिए पत्र जारी कर सकता है। निदेशालय ने सिंह सभा के प्रतिनिधि के तौर पर सरदार सुरिंदर सिंह दारा के नाम का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इससे अब 51 सदस्यीय सदन बनकर तैयार हो गया है। इस तरह के नए सिरे से गुरुद्वारा चुनाव की अटकले भी शांत पड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के चुनाव को बीते चार महीने से अधिक होने वाला है। राजनीतिक व कानूनी दांव-पेच की वजह से नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पा रहा था। डीएसजीएमसी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब चुनाव के बाद भी इतने लंबे समय तक खींचतान मची हुई है और कार्यकारिणी गठित नहीं हो पा रही है। बुधवार को दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय के निदेशक सरदार नरेंदर सिंह ने दिल्ली कमेटी के तीन पूर्व अध्यक्ष जिसमें मनजीत सिंह जीके, परमजीत सिंह सरना व हरविंदर सिंह सरना को सूचित किया कि अगले 1-2 दिन में नई कमेटी की पहली बैठक बुलाने के लिए पत्र जारी किया जाएगा। 15 दिनों के भीतर डीएसजीएमसी के नवनिर्वाचित सदस्यों की महासभा बुलाने का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। उधर सिंह सभा के सुरिंदर सिंह दारा के नाम का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सरना गुट का कहना है कि संयुक्त विपक्ष के तौर पर 22 सदस्यों का आकड़ा बन गया है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में कुल 55 सदस्य होते हैं। इसमें 46 सदस्य संगत द्वारा चुनकर पहुंचते हैं। इसके अलावा श्री अकाल तख्त साहिब, तख्त श्री पटना साहिब, तख्त श्री केशगढ़ साहिब व तख्त श्री हुजूर साहिब के जत्थेदार भी डीएसजीएमसी के सदस्य होते हैं। हालांकि, तख्त के सदस्यों को मतदान करने का अधिकार नहीं होता है। इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधि भी इसका सदस्य होता है। साथ ही दिल्ली की सिंह सभाओं के प्रधानों में से दो को प्रबंधक कमेटी का सदस्य बनाया जाता है। इनका चयन लॉटरी के जरिए होता है। साथ ही चुने गए प्रतिनिधि भी दो सदस्य चुनते हैं। 16 सदस्य मिलकर एक सदस्य को चुनते हैं। बीते चुनाव में सरना गुट को 14 सीटें पर जीत हासिल हुई है। परमजीत सिंह सरना ने दावा किया है कि उनके समर्थन में जागो पार्टी के 3 सदस्य, अकाली लहर का एक और निर्दलीय एक सदस्य का समर्थन मिला है। इस गणित के अनुसार आंकड़ा 19-20 पहुंचता है। साथ ही दो नामजद सदस्य भी साथ होने से सदस्यों की संख्या 22 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------
नवनीत शरण