फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर

कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर
विज्ञापन
नई दिल्ली, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत मेें दिखने लगा है। इस कारण से पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे की वजह से सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। इस कारण से यातायात पर भी काफी असर पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में यह सीजन का पहला घना कोहरा है। अब तक लोग प्रदूषण की मार झेल रहे थे अब कोहरे ने परेशानी शुरू कर दी है। राजधानी केआसपास के इलाकों में भी सुबह केसमय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता स्तर कम होने के कारण विमानोंं की आवाजाही और वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा। कोहरे का ऐसा असर रहा कि अल्प दृश्यता की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुबह 7.05 बजे से विमानों के संचालन को बंद कर दिया। सुबह 9.56 के बाद ही विमानों का संचालन संभव हो पाया। इस बीच दो दर्जन से अधिक विमान प्रभावित हुए। घने कोहरे केकारण पालम एयरपोर्ट पर आज पहली बार सुबह 6.30 बजे दृश्यता शून्य हो गई
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उतराखंड, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल, बिहार, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम व मेघालय में मंगलवार को भी कोहरा रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफराबाद में तेज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि दिसंबर में दिन के समय तापमान अधिक रहने और सुबह शाम तापमान में गिरावट केकारण ठंड रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने व न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने  की संभावना है। जबकि 11 से 13 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री केआसपास बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। 11 दिसंबर को हल्की बारिश की भी उम्मीद है।
-- पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह केसमय घना कोहरा रहने की संभावना आज का तापमान अधिकतम तापमान: 26.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान: 12.0 डिग्री सेल्सियस -- 8 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 25 मिनट 09 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 03 मिनट --- रश्मि शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed