Hindi News
›
Local
›
Moksha Seva Samiti will now feed hot food to the needy
{"_id":"5e8da7ad8ebc3e6fea5a571f","slug":"moksha-seva-samiti-will-now-feed-hot-food-to-the-needy14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को अब गर्म खाना खिलाएगी मोक्ष सेवा समिति","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जरूरतमंदों को अब गर्म खाना खिलाएगी मोक्ष सेवा समिति
मोक्ष सेवा समिति बहादुरगढ़ के ऑफिस में लगी मशीन में गर्म करने के लिए रखी रोटियां।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
वर्षों से विभिन्न तरह से जरूरतमंदों की सेवा कर रही मोक्ष सेवा समिति कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के अभियान में अनवरत लगी है। अब समिति ने ऐसे लोगों को गर्म भोजन खिलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मोक्ष समिति पिछले 16 दिन से बहादुरगढ़ में जरूरतमंदों को राशन और तैयार भोजन उपलब्ध सेवा उपलब्ध करवा रही है। सुरेंद्र चुघ ने बताया कि समिति के कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि कोई भूखा न रहे। संस्था द्वारा संचालित रोटी बैंक द्वारा प्रतिदिन 1500 से ज्यादा लोगों को खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस सेवा को अधिक अच्छी बनाने के लिए एक और सुविधा की व्यवस्था की गई है। संस्था का रोटी बैंक अब सभी लोगों को गरम खाना उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए रोटी गरम रखने की मशीन खरीदी गई है। इस मशीन में गर्म करने के लिए लगभग 1200 रोटियां एक साथ रखी जा सकती है। चुघ ने कहा कि सभी लोगों को गरम खाना उपलब्ध कराने का उद्देश्य अब पूरा हो जाएगा। आशा है कि आगे भी संस्था के उद्देश्यों का ऐसे ही विस्तार होगा और सभी लोगों तक हर संभव मदद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।