फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   मेवात के गुर्दा मरीजों के लिए शुरू हुई डायलसिस की सुविधा

मेवात के गुर्दा मरीजों के लिए शुरू हुई डायलसिस की सुविधा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
मेवात के गुर्दा मरीजों के लिए शुरू हुई डायलसिस की सुविधा
फ़ोटो- 1 बुधवार को विश्व गुर्दा दिवस के मौके पर डारेक्टर पवन गोयल व अन्य डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala
मेवात के गुर्दा मरीजों के लिए शुरू हुई डायलसिस की सुविधा
विज्ञापन
फ़ोटो- बुधवार को विश्व गुर्दा दिवस के मौके पर डारेक्टर पवन गोयल व अन्य डॉक्टर यूनुस अलवी पुन्हाना/ नूंह मेवात के गुर्दा पीड़ित लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है, अब मेवात के मरीजों को डायलसिस कराने के लिये अन्य अस्पतालों में जाना नही पड़ेगा। सरकार ने मेवात के शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नलहड़ में इसकी सुविधा शुरू कर दी है। ब्रहस्पतिवार को शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नलहड़ में डीसीडीसी किडनी सेंटर द्वारा स्थापित डायलायसिस विभाग में बुधवार को विश्व गुर्दा दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ पवन कुमार गोयल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉक्टर पवन कुमार गोयल ने बताया कि अब से पहले डायलसिस के लिए मरीजों को दिल्ली, गुरुग्राम, अलवर, जयपुर आदि शहरों में जाना पड़ता था। अब शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नलहड़ में यह सुविधा मुफ्त में शुरू हो गई है। इसका फायदा गुर्दे की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को होगा और डायलिसिस के लिए जो पैसे मरीज प्राइवेट अस्पतालों में खर्च करते थे वह भी बचेंगे। अब से पहले मेवात के रहने वाले मरीज मुनफीदा, सोहेल, इरफान आदि जयपुर, बीके हॉस्पिटल फरीदाबाद आदि प्राइवेट अस्पतालों से डायलसिस करवाते थे। अब इनका शहीद हसन खां मेडिकल में ही अपना डायलसिस करवा रहे है। निदेशक पवन गोयल ने बताया कि जिन लोगो का नाम गरीबी रेखा के निचे जीवन यापन करने वालो की सूची में नाम है या जिनके पास आयुष्मान भारत का कार्ड धारकों का मुफ्त डायलसिस होगा अन्य लोगो से एक हज़ार से तीन हज़ार रुपये तक लिए जाते है। उन्होंने बताया कि अब तक 200 लोग अपना इलाज करा चुके है। इसके लिए 8 बेड है और
विज्ञापन
विज्ञापन
डायलसिस को मेवात में नवम्बर 2021 से शुरुआत की गई थी। इस मौके पर शहीद हसन खान, मेडिकल कॉलेज नल्हाड नूहू की चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुल्फा महिंद्रा नायक, डॉ राकेश टैंक, डॉ केडी दयाल सीएमओ, डॉ चतुर्भुज शर्मा, डायलसिस स्टाफ के कुलदीप, पिंकी गुप्ता, अमित सुनील, अनुपमा और सीमा आदि नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।

मेवात के गुर्दा मरीजों के लिए शुरू हुई डायलसिस की सुविधा
फ़ोटो- 2 बुधवार को विश्व गुर्दा दिवस के मौके पर डारेक्टर पवन गोयल व अन्य डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala
फ़ोटो- 2 बुधवार को विश्व गुर्दा दिवस के मौके पर डारेक्टर पवन गोयल व अन्य डॉक्टर

मेवात के गुर्दा मरीजों के लिए शुरू हुई डायलसिस की सुविधा
फ़ोटो- 3 बुधवार को विश्व गुर्दा दिवस के मौके पर डारेक्टर पवन गोयल व अन्य डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala
फ़ोटो- 3 बुधवार को विश्व गुर्दा दिवस के मौके पर डारेक्टर पवन गोयल व अन्य डॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed