{"_id":"61eab5516874a079c01d4240","slug":"mewat1642771793","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा प्रकोष्ठ भाजपा फिरोजपुर झिरका मंडल कार्यकारिणी का गठन।","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सेवा प्रकोष्ठ भाजपा फिरोजपुर झिरका मंडल कार्यकारिणी का गठन।
विज्ञापन
फोटो: सेवा प्रकोष्ठ की बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा प्रकोष्ठ भाजपा फिरोजपुर झिरका मंडल कार्यकारिणी का गठन।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र शर्मा
फिरोजपुर झिरका।
सेवा प्रकोष्ठ भाजपा फिरोजपुर झिरका मंडल की कार्यकारिणी का गठन जिला संयोजक मनोज तायल व सह संयोजक महेश गर्ग के द्वारा किया गया। जिसमें शहर के युवाओं व समाजसेवी लोगों को जोड़ कर कार्यकारणी गठित की गई। जिसमें मंडल संयोजक विजय सैनी ,सह संयोजक विजेंद्र कुमार व दिनेश सैनी, मीडिया प्रभारी गोलू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य तरुण सैनी, सोनू कुमार, विश्राम प्रजापत, कमल सिंह ,शिवा सैनी ,माहून खान बिवां को सम्मलित किया गया।
जिला संयोजक मनोज तायल ने बताया कि फिरोजपुर झिरका के बाद अन्य मंडलों में जल्द ही कार्यकारिणी गठित की जाएगी व भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए उनकी टीम कार्य करेगी । जिसमें आपकी बेटी हमारी बेटी ,मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना, बीपीएल कार्ड व अन्य योजनाएं सम्मिलित है। सरकार का प्रयास है कि सेवा प्रकोष्ठ के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
फोटो: फिरोजपुर झिरका सेवा प्रकोष्ठ की बैठक के दौरान कार्यकर्ता।
विज्ञापन