फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   23 जनवरी को प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड में मनाई जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती-: आदित्य धनखड़

23 जनवरी को प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड में मनाई जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती-: आदित्य धनखड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
23 जनवरी को प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड में मनाई जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती-: आदित्य धनखड़
फ़ोटो-नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को मनाने के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी देते जिला प्रभारी आदित्य धनखड़ - फोटो : Amar Ujala
23 जनवरी को प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड में मनाई जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती-: आदित्य धनखड़
विज्ञापन
फ़ोटो-नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को मनाने के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी देते जिला प्रभारी आदित्य धनखड़ संवाद न्यूज एजेंसी नूह/पुन्हाना ब्रहस्पतिवार नूह जिले के एक दिवसीय प्रवास पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी आदित्य धनखड़ रहे आदित्य धनखड़ ने प्रत्येक विधानसभा मीटिंग के की। पहली मीटिंग भाजपा जिला कार्यालय पर नूह विधानसभा के तीनों मंडलों नूह, उजीना और खेड़ा खलीलपुर की मीटिंग की। उसके बाद पुनहाना में पुनहाना, बिसरू और पिनगवां मंडल की मीटिंग को संबोधित किया। सबसे लास्ट मीटिंग फिरोजपुर झिरका में की जिसमें फिरोजपुर झिरका नगीना और दोहा मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आदित्य धनकड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश शहीदों को नमन कर रहा है ऐसे ही आज पूरे हरियाणा में 23 जनवरी को 7500 स्थानों पर 75 75 कार्यकर्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी से सभी युवाओं को रूबरू कराया और कहा कि किस तरह हमारे देश को आजादी मिली है ऐसे वीर शहीदों को जरूर याद किया जाना चाहिए आप सभी अपने गांव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकट्ठा होकर इस दिवस को मनाएं। अबकी बार भारत सरकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाने जा रही है। भाजपा युवा जिला अध्यक्ष केशव पंडित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेवात के प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड में नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री दलवीर धनखड़, प्रदेश सचिव दिनेश, जिला सह प्रभारी मयंक निर्मल, नदीम खान सलंबा जिला सचिव, जयपाल जांगड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed