{"_id":"61e81ea048c73b1cae58081e","slug":"mewat1642602144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीन। नगीना खंड के गांव करहेड़ी में पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। जिस कारण बिजली से चलने वाले सभी उपकरण ठप पड़े हुए हैं। ग्रामीण जकरिया, इसराईल, साकिर, परवेज, चौधरी दानिश आदि का कहना है की यहां के लोग बिजली के साथ साथ पानी को भी तरस रहे हैं। इस गांव में घागस फीडर से बिजली आती है लेकिन सर्दी के मौसम में ये गांव अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया की हमने इस संबंध में शिकायत दे दी है। इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ नीरज त्यागी ने बताया कि ग्रामीणों ने बिजली की समस्या से अवगत कराया जा चुका है सर्दी के मौसम में लोगों द्वारा अवैध रूप से गर्म पानी की राड, हीटर आदि चलने के कारण बिजली खराब हो जाती है, जिसको ठीक कराकर चालू कराया जाएगा।