फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   गणतंत्र दिवस समारोह हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रथम रिहर्सल

गणतंत्र दिवस समारोह हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रथम रिहर्सल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रथम रिहर्सल
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। - फोटो : Amar Ujala
गणतंत्र दिवस समारोह हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रथम रिहर्सल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह 2022 हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रथम रिहर्सल आयोजित की गई। शिक्षा विभाग से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अशरफ मेवाती ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी ग्राम घासेड़ा द्वारा जल शक्ति अभियान पर लघु नाटिका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अड़बर द्वारा देश भक्ति सॉंग तथा शिक्षा पर आधारित नाटक, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा द्वारा, मेवात मॉडल स्कूल नूंह द्वारा समूह गान एवं पंजाबी नृत्य, आईटीआई (महिला) फिरोजपुर झिरका द्वारा हरियाणवी नृत्य व नगीना आदि की टीमों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह पालन किया गया 7 सभी प्रतिभागियों ने कोविड वैक्शिनेशन करवाया हुआ था। इस अवसर पर सरदार जी एस मलिक, संगीत प्राध्यापक सुनील डागर, सहायक जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी अशोक राठी सहित अनेक विद्यालयों के प्राचार्य,प्राध्यापक, अध्यापक एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो : सरदार गुरुमुख सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह 2022 की तैयारियां हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती हुई स्कूली छात्राएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed