फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा गाइडलाइन के मद्देनजर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा गाइडलाइन के मद्देनजर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा गाइडलाइन के मद्देनजर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह
मौके का मुआयना करते सीओ गजेंद्र सिंह। - फोटो : Amar Ujala
महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा गाइडलाइन के मद्देनजर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को समारोह स्थल की बजाय अधिकारी घर जाकर करेंगे सम्मानित संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह।  हर वर्ष की भांति इस बार भी स्थानीय यासीन मेव डिग्री कालेज नूंह में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद के सीईओ गजेंद्र सिंह ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण करे लें। गणतंत्र दिवस समारोह में सरकार के निर्देर्शों व कोविड नियमों की पूरी तरह से पालना की जाएगी। गजेंद्र सिंह ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह मुख्यतिथि होगें तथा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें। सीईओ गजेंद्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन सुबह 9.58 बजे समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि का आगमन होगा तथा वे दस बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण करेंगे। कोविड नियमों की पालना के साथ परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। परेड में पुलिस के अलावा एनसीसी, होमगार्ड व छात्राओं की टुकडिय़ां भी शामिल होंगी। उन्होंने पुलिस विभाग व शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सही ढंग से की तैयार करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जाए। सीईओ जिला परिषद ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर समय-समय पर सरकार की गाइडलाइन जारी हो रही है। गणतंत्र दिवस के आयोजन में भी आने वाली गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्हीं गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम की अंतिम रूप-रेखा तैयार की जाएगी लेकिन राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुसार जिला प्रशासन की तैयारी चल रही है। उन्होंने आयोजन स्थल की स्वच्छता, स्वागत गेट, आसपास की सडक़ों की मरम्मत, शहीद स्मारक, स्टेज प्रबंधन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। फोटो : सीईओ जिला परिषद गजेन्द्र सिंह गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समारोह स्थल का निरीक्षण करते हुए।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed