फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगा रहे है : मुकेश गौड़

युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगा रहे है : मुकेश गौड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगा रहे है : मुकेश गौड़
पटेल वाटिका का मोबाइल ना करते युवा भाजपा के चेयरमैन मुकेश गॉड वीरपाल कालियाका और नरेंद्र पटेल। - फोटो : Amar Ujala
युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगा रहे है : मुकेश गौड़
विज्ञापन
रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खेलमंत्री होंगे नूंह में ग्राम प्रमुख व वार्ड प्रमुख कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक संवाद न्यूज एजेंसी नंूह : कल रविवार को नूंह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व प्रदेश के खेलमंत्री भाजपा पार्टी कार्यालय पर आ रहे हैं। इस दौरान वह नूंह में जिले के ग्राम व वार्ड प्रमुख कार्यकताओं के साथ बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए बीते कई दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को नूंह की पटेल वाटिका में इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल व जिला फरीदाबाद के किसान मोर्चा के प्रभारी एवं नूंह भाजपा के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष बीरपाल कालियाका ने दौरा किया। इस मौके पर युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ ने बताया कि भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है समय समय पर कार्यकर्ताओं के साथ देश प्रदेश में बेहतर र्का करने को लेकर सुझाव आदि लिए जाते हैं। उन्होंन कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 23 जनवरी को सभी ग्रामों व वार्डों में नेताजी सुभाष चंद्र्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसे लेकर पहले ही तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए यह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। फोटो : पटेल वाटिका का मुआयना करते भाजपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed